फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आडवाणी-जोशी से मिले राजनाथ-वैंकेया, राष्ट्रपति पद को लेकर हुई चर्चा!

Fri, 16 Jun 2017 06:46 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
विज्ञापन
आडवाणी-जोशी से मिले राजनाथ-वैंकेया, राष्ट्रपति पद को लेकर हो रही चर्चा! - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी पर सभी दलों से समन्वय बनाने की जिम्मेदारी पार्टी की ओर से मिलने के बाद बड़े नेताओं में लगातार मुलाकात हो रही है। इसी कड़ी में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह और वैंकेया नायडू ने बीजेपी के वयोवृद्ध नेताओं लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी से मुलाकात की है। बीजेपी के इन बड़े नेताओं के बीच राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी को लेकर चर्चा हुई।
विज्ञापन


बीजेपी ने अपने तीन बड़े नेताओं अरुण जेटली, राजनाथ सिंह और वैंकेया नायडू को राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी पर बातचीत के लिए अधिकृत किया है। इसी कड़ी में दोनों नेता बीजेपी के आधार स्तंभ रहे और मौजूदा समय में बीजेपी की मार्गदर्शक मंडल के वरिष्ठतम नेता लालकृष्ण आडवाणी से मिले।  Delhi: Union Ministers Rajnath Singh and Venkaiah Naidu leave from LK Advani's residence pic.twitter.com/eth1kDbVBy — ANI (@ANI_news) June 16, 2017 लालकृष्ण आडवाणी से मुलाकात के बाद दोनों नेता मुरली मनोहर जोशी के घर पहुंचे। यहां भी इन वरिष्ठ नेताओं में राष्ट्रपति पद को लेकर बातचीत होने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
Delhi: Union Ministers Rajnath Singh and Venkaiah Naidu now arrive at Murli Manohar Joshi's residence pic.twitter.com/nTHKcVuW5C — ANI (@ANI_news) June 16, 2017 Delhi: Union Ministers Rajnath Singh and Venkaiah Naidu leave from Murli Manohar Joshi's residence pic.twitter.com/UdqbpfpVP2— ANI (@ANI_news) June 16, 2017

गौरतलब है कि बीजेपी के इन दोनों ही बड़े नेताओं का देश के सर्वोच्चतम पद के लिए नाम आगे चल रहा था। पर बाबरी विध्वंश मामले को लेकर चल रहे केस की वजह से उम्मीदवारी पर संशय के बादल छा गए थे। बहरहाल, इन बड़े नेताओं की आपसी बैठक में क्या नतीजा निकलेगा, ये देखने वाली बात होगी।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें