फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनाथ ने मुख्यमंत्रियों, विपक्षी नेताओं को दी सर्जिकल स्ट्राइक की जानकारी

Thu, 29 Sep 2016 04:35 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : PTI
विज्ञापन
सभी राजनीतिक दलों को विश्वास में लेने के ख्याल से केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को पश्चिम बंगाल, ओडिशा, पंजाब और कई विपक्षी दलों के नेताओं को नियंत्रण रेखा पर सेना के सर्जिकल स्ट्राइक की जानकारी दी। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादियों के लांच पैड पर सर्जिकल स्ट्राइक की घोषणा के तत्काल बाद गृह मंत्री ने ममता बनर्जी, नवीन पटनायक, प्रकाश सिंह बादल और नीतीश कुमार को इसकी सूचना दी। 
विज्ञापन


इस संबंध में उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा, कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद, माकपा नेता सीताराम येचुरी को भी जानकारी दी। इसके अलावा गृह मंत्री ने एलओसी पर सेना की ताजा गतिविधियों के बारे में तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव को भी जानकारी दी। मुख्यमंत्री कार्यालय के सूत्रों के मुताबिक, गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने फोन पर बात कर मुख्यमंत्री केसीआर को इस बारे में बताया। 

बता दें कि भारतीय डीजीएमओ रणबीर सिंह ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि भारतीय सेना ने बीते दिन (बुधवार दिन) सीमा पार आतंकी शिविरों पर हमला किया और कई आतंकी मार गिराए। इस हमले में दो पाकिस्तानी सैनिको के मारे जाने की भी खबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें