फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रांस की यात्रा पर जाएंगे राजनाथ सिंह, राफेल विमान का लेंगे हैंडओवर

Tue, 10 Sep 2019 03:47 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राफेल विमान (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह फ्रांस की यात्रा पर जाएंगे और भारत के पहले राफेल कॉम्बैट एयरक्राफ्ट का हैंडओवर लेंगे। इस विमान का निर्माण फ्रांस की कंपनी दसॉल्ट एविएशन ने किया है। अगले आठ महीनों के अंदर बारी-बारी से राफेल के 36 महीनों की खेप भारत आ जाएगी। सरकारी सूत्रों ने कहा, 'आठ अक्तूबर दो वजहों से अच्छा दिन है। इस दिन दशहरा और वायुसेना दिवस है।' रक्षा मंत्री फ्रांस की यात्रा पर रक्षा सचिव अजय कुमार और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ जाएंगे। 

विज्ञापन


पहले की योजना के अनुसार बालाकोट ऑपरेशन के इंचार्ज और वर्तमान वायु सेनाध्यक्ष बीएस धनोआ 19-20 सितंबर के बीच फ्रांस जाकर राफेल विमान का हैंडओवर लेने वाले थे। अब इसी समय के दौरान वायुसेना की एक टीम फ्रांस जाएगी और दस्तावेज पर हस्ताक्षर करेगी। इसके बाद भारतीय पायलटों को एडवांस राफेल विमान उड़ाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। 
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें