फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनाथ आज सात राज्यों में 43 पुलों का करेंगे उद्घाटन, हथियारों को शीघ्रता से पहुंचाने में मिलेगी मदद

Thu, 24 Sep 2020 04:22 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राजनाथ सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सीमावर्ती राज्यों लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, और पंजाब में बने 43 पुलों को आज देश को समर्पित करेंगे। बता दें कि चीन से तनाव के मद्देनजर ये पुल अहम भूमिका निभाएंगे।   

विज्ञापन


मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि इन पुलों में से ज्यादातर रणनीतिक महत्व वाले क्षेत्रों में हैं। इनसे सुरक्षा बलों और हथियारों के शीघ्रता से पहुंचाने में मदद मिलेगी। रक्षामंत्री सात राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बने इन पुलों का ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर में सबसे ज्यादा 10 पुल
जम्मू-कश्मीर में 10, उत्तराखंड-अरुणाचल में 8-8, लद्दाख में 7, सिक्किम-पंजाब में 4-4 व हिमाचल में दो। 
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें