फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajnath Singh: राजनाथ ने नीतीश कुमार से की बात, शहीद सैनिक के पिता के साथ दुर्व्यवहार का मामला

Wed, 01 Mar 2023 10:05 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सेना के जवान जयकिशोर सिंह के पिता राज कपूर सिंह को बेटे के स्मारक के लिए जमीन से जुड़े एक विवाद के मामले में शनिवार को गिरफ्तार किया गया था। इस गिरफ्तारी के खिलाफ बिहार के वैशाली में लोगों ने प्रदर्शन किया था, जहां राज कपूर सिंह का आवास है।
विज्ञापन
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह(फाइल) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बात की। जानकारी के मुताबिक, पूर्वी गलवां घाटी में 2020 में चीनी सैनिकों के साथ संघर्ष के दौरान शहीद हुए एक जवान के पिता के साथ कथित दुर्व्यवहार की खबर आने के बाद यह बातचीत हुई है। सूत्रों की मानें तो नीतीश कुमार ने राजनाथ सिंह को मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन


शनिवार को किया गया था गिरफ्तार
दरअसल, सेना के जवान जयकिशोर सिंह के पिता राज कपूर सिंह को बेटे के स्मारक के लिए जमीन से जुड़े एक विवाद के मामले में शनिवार को गिरफ्तार किया गया था। इस गिरफ्तारी के खिलाफ बिहार के वैशाली में लोगों ने प्रदर्शन किया था, जहां राज कपूर सिंह का आवास है।

सीएम नीतीश ने आश्वासन दिया
सूत्रों के मुताबिक, रक्षा मंत्री ने इस संबंध में खबर आने के बाद बिहार के मुख्यमंत्री से बात की। सीएम नीतीश ने आश्वासन दिया कि इस मामले में जो जरूरी कार्रवाई है, उस हर हाल में किया जाएगा। बिहार में विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायकों ने बुधवार को राज्य विधानसभा में इस मामले को लेकर हंगामा किया। जवान के पिता के खिलाफ अनुसूचित जाति/जनजाति अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें