उन्होंने कहा कि आज दुनिया से निवेशक भारत की ओर आकर्षित हो रहे हैं। भारत के प्रति विश्व में आकर्षण बढ रहा है। पीएम की नीयत पर कोई सवालिया निशान नही लगा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने झाड़ू इसलिए उठायी क्योंकि वह संदेश देना चाहते थे कि कोई काम छोटा नही होता है।
राष्ट्रीय नागरिकता पंजी (एनआरसी) के मामले में उन्होंने कहा कि कितने देशी नागरिक हैं और कितने विदेशी, क्या इसका आंकड़ा नहीं होना चाहिये।
गृहमंत्री यह भी दावा किया कि अब सिर्फ आठ जिलों में नक्सलवाद बचा है। आतंक के रास्ते पर जाने वाले युवाओं की संख्या कम हुई है।
इससे पहले, यहां भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमने प्रदेश में विश्वास कायम करने में सफलता हासिल की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने आंबेडकर जयंती पर निर्णय लिया था कि सबको समान रूप से बिजली दी जाएगी और हम ऐसा कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि पूर्व सरकार के शासनकाल में बिजली पांच छह जिलों में सिमट कर रह गई थी।
बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पाण्डेय, उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र तथा भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी भी मौजूद थे।
कार्यसमिति की दो दिन की बैठक का समापन कल भाजपा अध्यक्ष अमित शाह करेंगे।