फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हम किसी को छेड़ेंगे नहीं लेकिन कोई हमें छेड़ेगा तो उसे छोड़ेंगे नहींः राजनाथ सिंह

Tue, 11 Oct 2016 03:14 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन
लखनऊ में प्रधानमंत्री मोदी के रावण दहन से कुछ समय पहले ही प्रदेश की राजधानी में मौजूद गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि दुनिया जानती है कि हम किसी को छेड़ते नहीं हैं लेकिन कोई हमें छेड़ेगा तो उसे छोड़ेंगे भी नहीं। 
विज्ञापन


राजनाथ ने कहा पिछले कुछ दिनों में भारत ने साबित किया है कि वह एक मजबूत राष्ट्र है, हमने अपनी ताकत दुनिया के सामने साबित की है और दुनियाभर में एक संदेश दिया है कि भारत एक मजबूत राष्ट्र है। 

मंगलवार को राजधानी में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गृहमंत्री ने कहा कि हमने शुरू से कहा है कि जब तक हमें उकसाया न जाए हम किसी को तंग नहीं करते। लेकिन हम मानते हैं कि अगर कोई हमें छेड़ेगा तो हम उसे छोड़ेंगे भी नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी के स्वागत के लिए मौजूद रहेंगे राजनाथ सिंह

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से पहले सोमवार शाम लखनऊ पहुंचे राजनाथ सिंह प्रधानमंत्री के साथ एतिहासिक ऐशबाग मैदान में होने वाली रामलीला में शामिल होंगे। संभावना है कि वह स्‍थानीय सांसद होने के नाते प्रधानमंत्री को लेने एयरपोर्ट पर भी पहुंचेंगे। 

बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पीएम मोदी की आगवानी के ‌लिए मौजूद नहीं रहेंगे वह किसी वरिष्ठ मंत्री को इसके लिए भेज सकते हैं। वहीं राज्यपाल राम नाइक जरूर प्रधानमंत्री की अगवानी में मौजूद रहेंगे। 

माना रहा है कि सरकार और देश के दो बड़े नेताओं की दशहरा पर प्रदेश में मौजूदगी आने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर हैं। प्रधानमंत्री मोदी भी राज्य के विधानसभा चुनावों को देखते हुए उत्तर प्रदेश में फोकस करना चाहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें