फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajnath Singh: पाकिस्तान से तनाव के बीच जापानी रक्षा मंत्री से मिले राजनाथ सिंह, रक्षा सहयोग बढ़ाने पर हुई बात

Mon, 05 May 2025 03:03 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राजनाथ सिंह ने जापान के रक्षा मंत्री द्वारा दोनों देशों के रक्षा संबंधों को मजबूत बनाने के प्रयासों की तारीफ की। उन्होंने कहा कि दोनों देशों में उपकरणों, तकनीकी सहयोग और सूचना साझा करने के स्तर पर काफी प्रगति हुई है।
विज्ञापन
जापानी रक्षा मंत्री जनरल नाकातानी से मिलते राजनाथ सिंह - फोटो : एक्स/@RajnathSingh
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को नई दिल्ली में जापान के रक्षा मंत्री जनरल नाकातानी से द्विपक्षीय मुलाकात की। जापान के रक्षा मंत्री भारत दौरे पर हैं। द्विपक्षीय मुलाकात में जापान सरकार की तरफ से जनरल नाकातानी ने पहलगाम हमले पर अपनी संवेदनाएं प्रकट की। बीती 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 निर्दोष पर्यटकों की जान चली गई थी। रक्षा मंत्री ने भारत के साथ रक्षा सहयोग बढ़ाने के लिए जापानी रक्षा मंत्री की तारीफ की।
विज्ञापन


रक्षा मंत्री ने जापान सरकार को दिया धन्यवाद
दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल की बैठक में भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जनरल नाकातानी से बीते दिनों हुई मुलाकात का जिक्र किया और इस बात पर विश्वास जताया कि भारत और जापान के बीच रक्षा सहयोग नई ऊंचाइयों पर जा सकता है। राजनाथ सिंह ने कहा कि 'आपके प्रतिनिधिमंडल का भारत में स्वागत है। मुझे बीते साल नवंबर में लाओस के विएनतियेन में आपके साथ हुई मुलाकात याद आ रही है, जहां हमने तय किया था कि दोनों देशों के बीच उद्योग, तकनीक और दोनों सेनाओं के बीच अंतरसंचालनात्मकता को बढ़ाया जाएगा। पहलगाम हमले पर संवेदना प्रकट करने के लिए मैं जापान सरकार को धन्यवाद देता हूं।'

ये भी पढ़ें- Pakistan: भारत की कार्रवाई से डरा पाकिस्तान, सेना और सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक
विज्ञापन


भारत-जापान में तेजी से बढ़ा है रक्षा सहयोग
राजनाथ सिंह ने जापान के रक्षा मंत्री द्वारा दोनों देशों के रक्षा संबंधों को मजबूत बनाने के प्रयासों की तारीफ की। उन्होंने कहा कि दोनों देशों में उपकरणों, तकनीकी सहयोग और सूचना साझा करने के स्तर पर काफी प्रगति हुई है। इससे पहले बीते साल नवंबर 2024 में भी लाओस में भी इन दोनों नेताओं की मुलाकात हुई थी। इससे पहले दिल्ली आने पर जापानी रक्षा मंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। जापानी रक्षा मंत्री ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक जाकर बलिदानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। 

एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि भारत और जापान के बीच साल 2014 में विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी समझौता हुआ था, जिसमें समय के साथ काफी बेहतरी हुई है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि दोनों देशों के बीच सुरक्षा और रक्षा दो मजबूत स्तंभ हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Pahalgam Terror: पहलगाम आतंकी हमले के बाद बढ़ रहा भारत-पाकिस्तान तनाव, रूस चिंतित; दोनों से संयम बरतने की अपील

जापानी रक्षा मंत्री ने पहलगाम हमले पर जताया दुख
जापान के रक्षा मंत्री ने पहलगाम आतंकी हमले पर दुख जताया और हमले में मारे गए लोगों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। नाकातानी ने कहा कि आतंकवाद को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। जापान आतंकवाद की सभी रूपों में कड़ी निंदा करता है। 

संबंधित वीडियो 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें