रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज मुंबई में रक्षा शिपयार्ड पर रक्षा मंत्रालय की सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता की। इस मौके पर राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारा डिफेंस शिपयार्ड हमारे नेवी और कोस्ट गार्ड को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह न केवल प्लेटफार्मों की समय पर डिलीवरी सुनिश्चित करते हैं बल्कि सर्वोत्तम गुणवत्ता वाली सामग्री भी देते हैं। राजनाथ सिंह ने कहा कि रक्षा शिपयार्ड पीएम मोदी के 'आत्मनिर्भर भारत' के दृष्टिकोण का एक प्रमुख उदाहरण है। भारत के रक्षा शिपयार्ड की सराहना दुनिया भर में विदेशों ने भी की है।