फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीर गाथा 4.0: राजनाथ सिंह बोले- युवा ही भविष्य के नायक, आत्मविश्वास के साथ चुनौतियों से निपटना सीखें

Sun, 26 Jan 2025 06:41 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि वीर गाथा जैसी पहल स्कूली छात्र-छात्राओं को युवा मस्तिष्क की रचनात्मकता का पोषण करते हुए बहादुर वीरता पुरस्कार विजेताओं की वीरता और बलिदान के बारे में शिक्षित करती है। 
विज्ञापन
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : वीडियो ग्रैब/एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि एक नायक राष्ट्र उत्थान के लिए कार्य करता है, जिससे समाज को नई दिशा मिलती है। युवा ही भारत के भविष्य के नायक हैं और 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य पूरा करने में प्रमुख भूमिका निभाएंगे। उन्होंने युवाओं से आत्मविश्वास के साथ चुनौतियों का सामना करने की सीख दी।

विज्ञापन


सिंह शनिवार को वीर गाथा 4.0 के सुपर-100 विजेताओं को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी मौजूद थे। विजेताओं में 66 बालिकाएं शामिल हैं। हर विजेता को 10,000 रुपये नकद, एक पदक और प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

राष्ट्रीय गौरव के मूल्यों को विकसित कर रही वीरगाथा पहल : धर्मेंद्र
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि वीर गाथा जैसी पहल स्कूली छात्र-छात्राओं को युवा मस्तिष्क की रचनात्मकता का पोषण करते हुए बहादुर वीरता पुरस्कार विजेताओं की वीरता और बलिदान के बारे में शिक्षित करती है। उन्होंने 2.5 लाख से अधिक विद्यालयों के 1.76 करोड़ विद्यार्थियों की रिकॉर्ड तोड़ भागीदारी का भी जिक्र किया, जो ड्राइंग, पेंटिंग और निबंध लेखन जैसी गतिविधियों में लगे हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें