फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्रियों के काफिले पर हमला: राजनाथ ने मांगी रिपोर्ट

Sat, 25 Jun 2016 05:14 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
राजनाथ सिंह - फोटो : ANI
विज्ञापन
गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने ओडिशा में केंद्रीय मंत्रियों के काफिले पर हुए हमले को गंभीरता से लेते हुए राज्‍यपाल एससी जमीर और सीएम नवीन पटनायक से बात की। राजनाथ ने राज्य में आने वाले केंद्रीय मंत्रियों की सुरक्षा का ध्यान रखने को कहा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार, साध्वी निरंजन ज्‍योति और झारखंड के पूर्व अर्जुन मुंडा के काफिले पर बीजेडी के कार्यकर्ताओं ने पत्‍थरबाजी की थी। ये नेता ओडिशा के बारगढ़ में एनडीए के दो साल पूरे होने पर कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे थे।

अपनी टेलीफोन वार्ता में राजनाथ ने मामले की जानकारी ली और घटना की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। वहीं घटना के बाद संतोष गंगवार ने कहा कि केंद्रीय मंत्रियों की सुरक्षा का जिम्मा राज्य सरकार का होता है। अगर राज्य सरकार केंद्रीय मंत्रियों की रक्षा नहीं कर सकती तो आम आदमी को सुरक्षा कैसे देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें