फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यायालय के फटकार के बाद राजनाथ ने कहा, तय समयसीमा में पूरा करेंगे एनआरसी

Tue, 05 Feb 2019 08:50 PM IST
Trainee Trainee भाषा, अमर उजाल, नई दिल्ली
विज्ञापन
rajnath singh
विज्ञापन

गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि सरकार असम में राष्ट्रीय नागरिकता पंजी (एनआरसी) की प्रक्रिया तय समयसीमा में पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है और यह सुनिश्चित करेगी कि कोई विदेशी इसमें शामिल न हो और कोई भी भारतीय नागरिक नहीं छूटे।

विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि गृह मंत्रालय असम के नागरिकों की सूची, राष्ट्रीय नागरिकता पंजी को निष्पक्षता के साथ पूरी करना चाहता है और इसके लिए राज्य सरकार को कोष समेत सभी आवश्यक सहायता मुहैया कराई जा रही है। 

उन्होंने बताया कि हमारी सरकार एनआरसी अद्यतन का काम तय समय में पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है जिससे कोई विदेशी इसमें शामिल न हो और कोई भारतीय छूटा न रह जाए।
विज्ञापन


उनका यह बयान उच्चतम न्यायालय की उस टिप्पणी के कुछ घंटों बाद आया है जिसमें उसने सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा था कि वह एनआरसी प्रक्रिया में सहयोग नहीं कर रही और ऐसा लगता है कि गृह मंत्रालय का पूरा प्रयास इस कवायद को बर्बाद करने पर है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें