फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

164 साल बाद बंद हुआ वो स्कूल जहां महात्मा गांधी थे पढ़े, जानें क्यों?

Fri, 05 May 2017 11:18 AM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
एल्फर्ड हाई स्कूल
विज्ञापन
राजकोट के एलफ्रेड हाई स्कूल को बंद कर दिया गया है जहां महात्मा गांधी ने कभी पढ़ाई की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक करीब 164 साल बाद ये स्कूल बंद किया गया है। स्कूल के सभी 150 छात्रों को उनके लीविंग सर्टिफिकेट भी दे दिए गए हैं। साथ ही स्कूल के अध्यापकों को भी हटा दिया गया है। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि अब इस स्कूल को महात्मा गांधी का म्यूजियम बना दिया जाएगा। और इसमें करीब 12 करोड़ रुपये  का खर्चा आएगा। म्यूजियम बनाए जाने का नोटिफिकेशन गुजरात सरकार ने साल 2016 में जारी कर दिया था। बता दें कि ब्रिटिश शासन काल में बना ये स्कूल यहां का पहला अंग्रेज स्कूल था।

17 अक्तूबर 1853 को स्थापित किए गए स्कूल को राजकोट इंग्लिश स्कूल भी कहा जाता है। 1868 में इसे राजकोट हाई स्कूल बुलाया जान लगा फिर इसे 1907 में इसे एलफ्रेड हाई स्कूल बोला जाने लगा। बाद में 1947 में इस स्कूल को मोहनदास गांधी हाई स्कूल का नाम दिया गया। गांधी जी ने 1887 में 18 साल की उम्र में इस स्‍कूल से ग्रेजुएट किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें