फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरविंद पनगढ़िया की जगह राजीव कुमार होंगे नीति आयोग के नए उपाध्यक्ष

Sat, 05 Aug 2017 10:16 PM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
विज्ञापन
राजीव कुमार - फोटो : li.com
विज्ञापन
अर्थशास्त्री राजीव कुमार को नीति आयोग का नया उपाध्यक्ष बनाया गया है। राजीव कुमार अब अरविंद पनगढ़िया का स्थान लेंगे। 
विज्ञापन

  #FLASH Economist Rajiv Kumar to be the new Vice Chairman of NITI Aayog pic.twitter.com/kAHhitBIgo — ANI (@ANI_news) August 5, 2017
बता दें कि राजीव कुमार देश के एक बड़े अर्थशास्त्री के रूप में जाने जाते हैं। इन्होंने अर्थव्यवस्था और भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा पर अनेक पुस्तकें भी लिखी हैं। अभी हाल ही में मोदी एंड हिज चैलेंजेज (2016) और रिसर्जंट इंडिया नामक पुस्तकें लिखी हैं।
विज्ञापन


राजीव कुमार सेंटर फॉर पॉलिसी रिसर्च, दिल्ली में वरिष्ठ फेलो हैं और गोखले इकॉनोमिक्स एंड पोलिटिक्स संस्थान, पुणे के कुलाधिपति हैं। वे पहले इंडिया फाउंडेशन के संस्थापक निदेशक भी रहे हैं। साथ ही वे वर्तमान में किंग अबदुल्ला पेट्रोलियम स्टडीज और रिसर्च सेंटर (रियाद), मानव विकास संस्थान, दिल्ली और गिरि विकास अध्ययन, लखनऊ के प्रबंधन बोर्ड पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन


उन्होंने ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से अर्थशास्त्र में डी.फिल (1982) और लखनऊ यूनिवर्सिटी से पीएच.डी (1978) की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें