फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajiv Gandhi Death Anniversary: राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर राहुल गांधी का भावुक पोस्ट, कहा- 'मुझे पापा की बहुत याद आती है'

Sat, 21 May 2022 09:40 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लिखा, मेरे पिता एक दूरदर्शी नेता थे जिनकी नीतियों ने आधुनिक भारत को आकार देने में मदद की। वह एक दयालु व्यक्ति थे और मेरे और प्रियंका के लिए एक शानदार पिता थे। 
विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : YouTube grab
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के पूर्व प्रधानमंत्री व कांग्रेस नेता राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर राहुल गांधी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने ट्विटर हैंडल पर राजीव गांधी का एक वीडियो साझा करते हुए लिखा, "मेरे पिता एक दूरदर्शी नेता थे, जिनकी नीतियों ने आधुनिक भारत को आकार देने में मदद की।"

विज्ञापन


राहुल गांधी ने ट्वीट किया, मेरे पिता एक दूरदर्शी नेता थे जिनकी नीतियों ने आधुनिक भारत को आकार देने में मदद की। वह एक दयालु व्यक्ति थे, और मेरे और प्रियंका के लिए एक शानदार पिता थे, जिन्होंने हमें क्षमा और सहानुभूति का मूल्य सिखाया। राहुल गांधी ने आगे लिखा, मुझे उनकी बहुत याद आती है। हम दोनों ने साथ में जो समय बिताया है, उसे याद करता हूं।

वीडियो में राजीव गांधी का संबोधन 
राहुल गांधी ने ट्विटर पर जो वीडियो साझा किया है, उसमें राजीव गांधी का संबोधन है। वीडियो में राजीव गांधी कहते हैं, "भारत एक पुराना देश है लेकिन एक युवा राष्ट्र है। हर जगह के युवाओं की तरह, हम उत्साहित हैं। मैं युवा हूं और मेरा भी एक सपना है। मैं भारत को मजबूत, स्वतंत्र, आत्मनिर्भर और मानवता की सेवा में दुनिया के राष्ट्रों में सबसे और सबसे आगे रहने का सपना देखता हूं। मैं समर्पण, कड़ी मेहनत और हमारे लोगों के सामूहिक संकल्प के माध्यम से उस सपने को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।"
विज्ञापन




पीएम मोदी ने भी किया ट्वीट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शनिवार को राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने लिखा, हमारे पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि।

Koo App

Sonia Gandhi, Priyanka Gandhi pay tributes to former PM Rajiv Gandhi on his 31st death anniversary #SoniaGandhi #PriyankaGandhi #RajivGandhi #IndianNationalCongress Watch Video: https://youtu.be/QfuOrl_GnkE

View attached media content

- ANI Multimedia (@ANI_Multimedia) 21 May 2022

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें