फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजीव गांधी हत्याकांड की दोषी नलिनी ने जेल में की आत्महत्या की कोशिश, कैदी से हुआ था झगड़ा

Tue, 21 Jul 2020 11:17 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वेल्लोर
विज्ञापन
राजीव गांधी हत्याकांड की आरोपी नलिनी (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी हत्याकांड की दोषी नलिनी ने सोमवार रात को जेल के अंदर आत्महत्या करने की कोशिश की। नलिनी तमिलनाडु के वेल्लोर जेल में बंद है। यहीं उसने कथित तौर पर आत्महत्या करने की कोशिश की। इसकी जानकारी उसके वकील पुगलेंती ने दी।

विज्ञापन

नलिनी के वकील ने अनुसार, पिछले 29 साल से जेल में बंद नलिनी के साथ पहली बार ऐसा हुआ है जब उसने खुदकुशी करने की कोशिश की हो। वकील ने बताया कि उसका जेल में कथित तौर पर एक कैदी से झगड़ा हुआ था। जिस साथी कैदी के साथ नलिनी का झगड़ा हुआ था वो भी उम्र कैद की सजा के लिए जेल में बंद है। उस कैदी ने जेलर से झगड़े की शिकायत की जिसके बाद नलिनी ने आत्महत्या करने की कोशिश की।


वकील ने बताया कि नलिनी ने पहले कभी ऐसा नहीं किया इसलिए इसकी असल वजह जानने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि नलिनी का पति मुरुगन भी राजीव गांधी हत्याकांड में जेल के अंदर बंद है। उसने अनुरोध किया है कि उसकी पत्नी को वेल्लोर जेल से पुझल जेल में शिफ्ट कर दिया जाए। वकील ने बताया कि अदालत में मुरुगन की मांग को उठाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें