फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tripura: राजीव भट्टाचार्य होंगे त्रिपुरा भाजपा के अध्यक्ष, RSS प्रमुख मोहन भागवत दो दिवसीय दौरे पर

Fri, 26 Aug 2022 09:02 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को त्रिपुरा पहुंचेंगे। इस दौरान वह यहां उज्जयंत महल जाएंगे। वे गोमती जिले के सरबोंग आश्रम में एक मंदिर का उद्घाटन भी करेंगे।
विज्ञापन
Mohan Bhagwat - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा ने त्रिपुरा में अपने नए अध्यक्ष का एलान कर दिया है। पार्टी ने अपनी राज्य इकाई के लिए राजीव भट्टाचार्य के प्रमुख नियुक्त किया है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने जारी आदेश में कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राजीव भट्टाचार्य को त्रिपुरा भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त किया है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

विज्ञापन


इस बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को त्रिपुरा पहुंचे। अपने दौरे के दौरान वह यहां उज्जयंत महल जाएंगे। वे गोमती जिले के सरबोंग आश्रम में एक मंदिर का उद्घाटन भी करेंगे।

पुलिस आधिकारियों के मुताबिक, मोहन भागवत शुक्रवार तड़के एमबीबी हवाई अड्डा पहुंचे। भागवत को ‘जेड प्लस’ सुरक्षा मिली हुई है। माणिक्य राजवंश के महल में कुछ देर रूकने के बाद वह पश्चिम त्रिपुरा जिले के खैरपुर इलाके के आरएसएस मुख्यालय 'सेवाधाम' जाएंगे। यहां से वे शनिवार को गोमती जिले के अमरपुर अनुमंडल स्थित सरबोंग आश्रम के लिए रवाना होंगे। यहां वे नवनिर्मित मंदिर का उद्घाटन करेंगे। भागवत सरबोंग आश्रम में एक सभा को भी संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें