फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंद्रशेखर बोले: 2.8 फीसदी की दर से बढ़ रही भारतीय डिजिटल अर्थव्यवस्था, 2027-28 तक होगी एक लाख करोड़ डॉलर

Wed, 22 May 2024 06:32 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, नई दिल्ली

सार

इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा, भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था 2.8 फीसदी की रफ्तार से बढ़ रही है। 2027-28 तक यह एक लाख करोड़ डॉलर हो जाएगी। वहीं, इस अवधि तक इंडिया एआई मिशन का मूल्य भी दोगुना हो जाएगा। 
विज्ञापन
राजीव चंद्रशेखर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घरेलू डिजिटल अर्थव्यवस्था हर साल 2.8 फीसदी की रफ्तार से बढ़ रही है। 2027-28 तक इसका आकार बढ़कर एक लाख करोड़ डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है। 

इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के लिए समर्पित इंडिया एआई मिशन का मूल्य भी इस अवधि तक 10,000 करोड़ रुपये से दोगुना होकर 20,000 करोड़ रुपये हो जाएगा। उन्होंने मंगलवार को एक कार्यक्रम में कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण से डिजिटल अर्थव्यवस्था सालाना 2.8 फीसदी की दर से बढ़ रही है। हम पहले से ही दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती डिजिटल अर्थव्यवस्था हैं। 

चंद्रशेखर ने कहा, पीएम मोदी ने युवा भारतीयों को आगे लाकर उन्हें विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाया। प्रतिभाशाली उद्यमी बनाया, जिनका आज दुनिया सम्मान करती है। उन्होंने कहा, सरकार को पहले 2026-27 तक डिजिटल अर्थव्यवस्था के एक लाख करोड़ डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद थी। लेकिन, कई वजहों से इस लक्ष्य को एक साल के लिए आगे बढ़ा दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें