फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala: मंत्री सुरेश गोपी की जीत को फर्जी बताने पर भाजपा का पलटवार, चंद्रशेखर बोले- EC या अदालत जाए कांग्रेस

Wed, 13 Aug 2025 11:28 AM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
विज्ञापन
राजीव चंद्रशेखर, केरल भजपा प्रदेश अध्यक्ष - फोटो : ANI
विज्ञापन
केरल भाजपा अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने कांग्रेस और सीपीआई के उन आरोपों को खारिज किया है, जिनमें केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी पर 2024 लोकसभा चुनाव में फर्जी घोषणा पत्र देने और मतदाता सूची में हेरफेर करने के आरोप लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के मामलों को चुनाव आयोग या अदालत में उठाएं, न कि जनता को भड़काने के लिए झूठ फैलाना चाहिए।
विज्ञापन


चंद्रशेखर की यह टिप्पणी कांग्रेस और भाकपा के उन आरोपों के बाद आई है, जिनमें कहा गया है कि केंद्रीय राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने 2024 के लोकसभा चुनावों के दौरान गलत घोषणापत्र दाखिल किया था और त्रिशूर निर्वाचन क्षेत्र से उनकी जीत मतदाता सूची में हेरफेर के कारण हुई थी।

कांग्रेस ने क्या आरोप लगाया?
कांग्रेस ने एक दिन पहले आरोप लगाया था कि केंद्रीय पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस और पर्यटन राज्य मंत्री ने त्रिशूर लोकसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में शामिल होने के लिए गलत घोषणापत्र दाखिल किया था। देश की सबसे पुरानी पार्टी ने उनके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग करते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन


इस पार्टी नेता ने भी जीत पर उठाए थे सवाल
इससे पहले, भाकपा नेता वी.एस. सुनील कुमार ने सोमवार को आरोप लगाया था कि मतदाता सूची में स्पष्ट हेराफेरी हुई है, जिससे त्रिशूर निर्वाचन क्षेत्र में गोपी की जीत हुई। गोपी ने त्रिशूर सीट पर 74,000 से ज़्यादा मतों के बड़े अंतर से जीत हासिल की थी, उन्होंने कुमार और कांग्रेस उम्मीदवार के. मुरलीधरन को कांटे के त्रिकोणीय मुकाबले में हराया था।

ये भी पढ़ें- 'मांस खाने और स्वतंत्रता दिवस मनाने में क्या संबंध?' मीट बैन के आदेश पर सवाल; किसने-क्या कहा?

भाजपा ने दिया हर सवाल का जवाब
वहीं, बुधवार को चंद्रशेखर ने आरोपों की सत्यता पर सवाल उठाते हुए कहा कि ये दावे गोपी के लोकसभा चुनाव जीतने के डेढ़ साल बाद उठाए जा रहे हैं। भाजपा नेता ने यह भी कहा कि ऐसे मुद्दों को चुनाव आयोग या अदालतों में शिकायत या चुनाव याचिका दायर करके उठाया जाना चाहिए लेकिन वो ऐसा नहीं करते हैं। इसके बजाय, वे झूठ बोलकर जनता को भड़काने या अपने दुष्प्रचार से लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश करते हैं। यह सब दिखावा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- पहलवान सुशील कुमार की जमानत रद्द, सुप्रीम कोर्ट ने एक हफ्ते के अंदर आत्मसमर्पण करने का आदेश दिया

केरल के त्रिशूर पंहुचे मंत्री गोपी
उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव नजदीक आते ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी और केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन इस तरह के नाटक कर रहे हैं। इस बीच, गोपी त्रिशूर पहुंचे और एक भाजपा कार्यकर्ता से मिले, जो मंगलवार को एक विरोध प्रदर्शन में घायल हो गया था। त्रिशूर रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद, मंत्री ने कांग्रेस और भाकपा के आरोपों के बारे में पत्रकारों के सवालों का जवाब नहीं दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें