फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई दिल्ली से भुवनेश्वर जा रही राजधानी एक्सप्रेस में लगी आग, सभी यात्री सुरक्षित

Sat, 11 May 2019 04:53 PM IST
Gaurav Pandey भाषा, भुवनेश्वर
विज्ञापन
राजधानी एक्सप्रेस में लगी आग बुझाने का प्रयास करता दमकल कर्मी
विज्ञापन

भुवनेश्वर जा रही राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में ओडिशा के बालासोर और सोरो रेलवे स्टेशनों के बीच शनिवार को आग लग गई। हालांकि सभी यात्री सुरक्षित हैं। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि दोपहर 12.50 बजे से एक बजे के बीच आग लगी। इस घटना में ट्रेन के पिछले हिस्से में स्थित ‘पावर कार’ बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन आग किसी और डिब्बे में नहीं फैली।

विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि नई दिल्ली से भुवनेश्वर जा रही 22812 ट्रेन की पावर कार में सबसे पहले धुंआ उठता हुआ देखा गया। यह पावर कार ट्रेन में बिजली की आपूर्ति करती है। पूर्वी तटीय रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर डिविजन में खांतापदा में हुई। तीन दमकल गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया।

पावर कार पूरी ट्रेन से अलग कर दी गई और सुरक्षा कारणों से ऊपर से गुजरने वाली बिजली की तारों को बंद कर दिया गया। अधिकारी ने बताया कि ट्रेन खांतापदा से दोपहर दो बजकर 59 मिनट पर एक जेनरेटर कार और सभी सुरक्षित यात्रियों को लेकर गंतव्य स्थान के लिए रवाना हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें