एक प्रमुख हिंदी नयूज चैनल के चेयरमैन रजत शर्मा को न्यूज ब्रॉडकास्टर्स एसोसिएशन (एनबीए) का नया अध्यक्ष चुन लिया गया है। आज न्यूज ब्रॉडकास्टर्स एसोसिएशन के बोर्ड की बैठक के बाद यह फैसला लिया गया। इसके पूर्व संगठन की वार्षिक जनरल मीटिंग आयोजित की जा चुकी है।
न्यूज ब्रॉडकास्टर्स एसोसिएशन के बोर्ड में प्रमुख चैनलों के कई शीर्ष प्रतिनिधियों को जगह मिली है। इनमें अनुराधा प्रसाद शुक्ला, एमके आनंद, एमवी श्रेयमस कुमार, राहुल जोशी, अविनाश पांडे, आई वेंकट, कली पुरी भंडल और सोनिया सिंह शामिल हैं।