फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजमेरः कलेक्ट्रेट परिसर में सरेआम भिड़ी महिला वकील और मुंशी, तस्वीर खींचने को लेकर शुरू हुआ था विवाद

Thu, 03 May 2018 05:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
विज्ञापन
विज्ञापन

अजमेर के कलेक्ट्रेट परिसर में महिला वकील और मुंशी के बीच सरेआम मारपीट का मामला सामने आया है। यहां बुधवार दोपहर को एडीएम सिटी कार्यालय के बाहर मामूली विवाद को लेकर महिला वकील पुष्पा पंवार और मुंशी विजयलक्ष्मी आपस में भिड़ गईं। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों ने एक- दूसरे को जमीन पर लिटा दिया। मामला ज्यादा बढ़ते देख वहां मौजूद लोगों ने बीच- बचाव किया। सूत्रों के अनुसार, दोनों के बीच मोबाइल से तस्वीर खींचने को लेकर यह विवाद हुआ है।

इस मामले में महिला वकील पुष्पा ने अपने मोबाइल से विजयलक्ष्मी की फोटो खींच ली। इसके बाद विजयलक्ष्मी ने पुष्पा का मोबाइल फोन छीन लिया। महिला वकील ने मुंशी पर मोबाइल तोड़ने का आरोप लगाया परिसर में जमकर पिटाई करने लगीं। बता दें कि दोनों के बीच पहले से ही वकील की टेबल लगाने को लेकर विवाद चल रहा था। 
विज्ञापन


इस हाथापाई के बाद मुंशी विजयलक्ष्मी परिसर में स्थित पानी की टंकी में आत्महत्या करने के इरादे से कूद गईं। हालांकि उन्हें वहां मौजूद लोगों ने बचा लिया गया है। इस घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों महिलाओं को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने उन पर शांतिभंग करने के तहत कार्रवाई की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें