फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: कॉन्स्टेबल पद की परीक्षा के बाद पटरी पर वापस आई जिंदगी

Mon, 16 Jul 2018 10:16 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्थान के मुख्य शहरों में कॉन्स्टेबल पद के लिए आयोजित परीक्षा के दौरान दो दिन तक मोबाइल सेवा बंद रही। लोगों को इससे बहुत सी परेशानियों का सामना भी करना पड़ा। लेकिन रविवार की शाम के बाद सबकुछ सामान्य हो गया। ऐसा परीक्षा के दौरान नकल को रोकने के लिए किया गया था।

विज्ञापन


डीडीपी राजीव शर्मा के मुताबिक बीते दिन करीब 7 लाख छात्रों ने परीक्षा दी। वहीं कई लोग तो ऐसे भी थे जो किसी और के लिए परीक्षा देने आए थे लेकिन बाद में उन्हें पकड़ लिया गया। उन्होंने बताया कि ये लिखित परीक्षा बिना किसी परेशानी के संपन्न हो गई। इसके अलावा कई बहरूपियों और नकलबाजों को भी वक्त रहते गिरफ्तार कर लिया गया।

बता दें रविवार शाम तक जोधपुर, जयपुर और उदयपुर समेत कई शहरों में मोबाइल इंटरनेट संवा बंद रही। परीक्षा दो शिफ्टों में 664 सेंटर में संपन्न हुई। यह सेंटर 78 शहरों में थे। परीक्षा के बाद लोगों की जिंदगी दोबारा पटरी पर आ गई। ऑनलाइन बुक की जाने वाली कैब दोबारा सड़कों पर दिखने लगीं।
विज्ञापन


वहीं आसपास के शहरों जैसे अलवर, सिकार और दौसा के रहने वाले छात्रों को परीक्षा के बाद भरे ट्रैफिक में बस से सफर करना पड़ा। कुछ छात्रों ने घर तक पहुंचने के लिए ट्रेन का सहारा भी लिया। बताया जा रहा है कि परीक्षा शुरू होने से पहले भी छात्रों की अच्छे से चेकिंग की गई। कुछ की शर्ट भी उतरवाई गई और महिलाओं की जूते उतरवाकर चेकिंग की गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें