शहर में एक नाबालिग लड़की के अश्लील फोटो खींचकर सोशल मीडिया में उसे वायरल करने का मामला सामने आया है। यह मामला नया शहर पुलिस थाना क्षेत्र का है।
थाने से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता की ओर से उसकी बहन ने शुक्रवार को शिकायत दर्ज कराई है कि आरोपी मनीष पुत्र मालजी ने उसकी नाबालिग बहन की आपत्तिजनक फोटो खींचकर व्हाट्सएप और अन्य सोशल मीडिया में वायरल कर दी है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 292, 354 (क), 384 भादस व 66 , 67, 67 (क) सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 वा 7/8 लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।