फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan election: पूर्व भाजपा अध्यक्ष को मां ने दिए सौ रुपये, कहा- जीत तुम्हारी होगी

Thu, 02 Nov 2023 01:23 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

चुनाव के पहले ही मां से मिले जीत के आशीर्वाद से गदगद सतीश पूनिया ने कहा कि राजनीति का पहला पाठ उन्होंने अपनी मां की प्रेरणा से ही सीखा था। उन्हें वह दिन भी याद है जब अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने के लिए उनकी मां ने उन्हें सौ रुपये देकर विदा किया था...
विज्ञापन
Rajasthan Election: Satish poonia - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सतीश पूनिया गुरुवार को अपना नामांकन दाखिल करने जा रहे हैं। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशवप्रसाद मौर्य के साथ कई अन्य बड़े नेता उपस्थित रह सकते हैं। बड़े नेताओं को साथ लेकर जनता में अपने प्रति ज्यादा भरोसा पैदा करने की कोशिश की जाती है। लेकिन सतीश पूनिया को सबसे बड़ा आशीर्वाद उनकी मां से ही मिल गया। जब वे अपना नामांकन करने के लिए निकले तो उनकी मां ने उन्हें सौ रुपये दिए। उन्होंने कहा कि वे उनकी जीत के प्रति आश्वस्त हैं और वे बड़ी जीत हासिल करने में सफल रहेंगे।

चुनाव के पहले ही मां से मिले जीत के आशीर्वाद से गदगद सतीश पूनिया ने कहा कि राजनीति का पहला पाठ उन्होंने अपनी मां की प्रेरणा से ही सीखा था। उन्हें वह दिन भी याद है जब अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने के लिए उनकी मां ने उन्हें सौ रुपये देकर विदा किया था। पूनिया ने कहा कि उन्हें आज वह दिन याद आ गया और वे उस बार भी जीतकर आये थे और इस बार भी उनकी जीत तय है।

पूर्व राजस्थान भाजपा अध्यक्ष सतीश पूनिया ने 2018 के विधानसभा चुनाव में जयपुर की अंबर सीट से जीत हासिल की थी। पार्टी ने इस बार भी उन्हें इसी सीट से मैदान में उतारा है। उनको पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व का करीबी माना जाता है। पार्टी के अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने संगठन विस्तार और सभी धडों को साथ लाने के लिए बेहतर काम किया था। माना जाता है कि यदि भाजपा ने राजस्थान का चुनाव जीता तो उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें