फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: जुलूस के दौरान भड़की हिंसा, धारा 144 लगी, इंटरनेट सेवा भी बंद

Mon, 19 Mar 2018 08:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

राजस्थान के टोंक में रविवार शाम को नववर्ष के अवसर पर निकले जुलूस के दौरान दो समुदायों में हुई पत्थरबाजी के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। इस दौरान तीन मोटरसाइकिलें जला दी गईं और एएसपी सहित कुछ लोग घायल हो गए। शहर में इंटरनेट बंद कर दिया गया है और धारा 144 लगा दी गई है। पुलिस ने सोमवार को 13 प्राथमिकी के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार हिंदू नववर्ष के अवसर पर टोंक शहर में नारों के साथ रैली निकाली जा रही थी। जब बड़ा कुआं क्षेत्र से निकल रही रैली एक धर्म विशेष के धार्मिक स्थल से गुजरी तो इस बीच किसी ने रैली पर पत्थर फेंके। इसके बाद रैली और धार्मिक स्थल दोनों ही ओर से पत्थरबाजी शुरू हो गई। 

अचानक हुई इस घटने को रोकने के लिए पुलिस के प्रयास भी नाकाफी रहे और पत्थरबाजी से एएसपी अवनीश शर्मा, सीओ संजय शर्मा के अलावा पांच अन्य पुलिसकर्मी व दो अन्य लोग भी घायल हो गए। इस दौरान आगजनी हुई और तीन मोटरसाइकिलें जला दी और दुकानों में भी तोड़फोड़ की गई।
विज्ञापन


इस दौरान दो युवकों पर जोरदार हमला हुआ, जिन्हें इलाज के लिए जयपुर रैफर किया गया है। घटना से सोमवार को बाजार नहीं खुले और शहर का माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है। बाजार अब भी बंद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें