राजस्थान बोर्ड के 12वीं के नतीजे घोषित
- फोटो : अमरउजाला
बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन राजस्थान (बीएसईआर) के 12वीं (आर्ट) 2016 के नतीजे घोषित हो गए हैं। इसी के साथ लाखों छात्रों का इंतजार भी खत्म हो गया है। अगर आप भी अपना रिजल्ट चेक करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके अपना रोल नंबर/जन्म तिथि/रोल कोड डालना होगा। 12वीं की परीक्षा 3 मार्च को शुरू होकर 30 मार्च को खत्म हुई थी। इसमें 1627 परीक्षा केन्द्रों पर करीब 9 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी। इसमें 1,90,561 छात्र विज्ञान संकाय के, 5,64,449 छात्र वाणिज्य संकाय के और 61,708 छात्र कला संकाय के थे। अपने 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें