फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान के 45 लाख वोटरों ने किस नेता को सीएम पद के लिए बताया पहली पसंद, जानिये  

Fri, 30 Nov 2018 12:26 AM IST
जितेंद्र भारद्वाज, नई दिल्ली  
विज्ञापन
राजस्थान चुनाव
विज्ञापन
‘नेता एप’ ने अपने सर्वे में बताया है कि राजस्थान में मुख्यमंत्री पद के लिए उनकी पहली पसंद कांग्रेसी नेता अशोक गहलौत हैं। दूसरे नंबर पर भाजपा की निवर्तमान मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया हैं और तीसरा स्थान कांग्रेसी नेता सचिन पायलट को मिला है। करीब 45 लाख लोगों ने 'नेता एप' पर अपनी राय दी है। खास बात है कि जुलाई में मुख्यमंत्री पद के लिए अशोक गहलौत को 41 फीसदी वोटरों ने अपनी पहली पसंद बताया था। इस साल अगस्त में उन्हें 45 फीसदी, सितंबर में 48 फीसदी और अक्तूबर में 42 फीसदी लोगों ने प्रथम वरियता दी है।
विज्ञापन


एप के मुताबिक, वसुंधरा राजे को जुलाई में 33 फीसदी, अगस्त में 37 फीसदी, सितंबर में 34 फीसदी और अक्तूबर में 38 फीसदी लोगों ने सीएम के लिए पहली पसंद बताया है। सचिन पायलट का ग्राफ पहले के मुकाबले कम हुआ है। उन्हें जुलाई में 21 फीसदी लोगों ने मुख्यमंत्री के लिए प्रथम वरियता दी थी। इसके बाद अगस्त में उनका ग्राफ नीचे की ओर अग्रसर हो गया। इस बार उन्हें मात्र 16 फीसदी लोगों ने सीएम के लिए पहली पसंद बताया था। सितंबर में उन्हें 14 फीसदी लोगों का समर्थन मिला है। अक्तूबर में 16 फीसदी लोगों ने कहा कि वे मुख्यमंत्री पद पर सचिन पायलट को देखना चाहते हैं।’ 

नेता एप' ने राजस्थान की दो सौ विधानसभा सीटों में से कांग्रेस के पक्ष में 109 सीटें दिखाई हैं, जबकि भाजपा को 84 और अन्य के खाते में सात सीटें जाने की संभावना है। एप के संस्थापक प्रथम मित्तल का कहना है कि लोगों ने अशोक गहलौत को मुख्यमंत्री के लिए सबसे ज्यादा लोकप्रिय नेता माना है। वसुंधरा राजे दूसरे स्थान पर हैं। विशेष बात यह है कि सचिन पायलट ने पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा तरक्की की है। भले ही सीएम के पद को लेकर वे तीसरे स्थान पर हैं, लेकिन वोटरों में उनका कद बढ़ा है। युवा वोटरों में वे खासे लोकप्रिय हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

यदि सचिन पायलट को सीएम का चेहरा घोषित किया जाता है तो ये नतीजा संभावित

वर्तमान में भाजपा के प्रभाव वाली सीटें सादुलशहर, किशनगढ़, सुजानगढ़, सिवाना, अंता, सूरजगढ़, भरतपुर, उदयपुर वटी, ब्यावर, खाटुमर और टोंक कांग्रेस के पक्ष में जा सकती हैं। इन सीटों पर सचिन पायलट का खासा प्रभाव बताया गया है। इसी तरह वर्तमान में कांग्रेस के प्रभाव वाली सीटें, जिनमें जैतरन, मारवाड़ जंक्शन, पाली, सीकर, पछपादरा, कोटा नॉर्थ, बारां अटरु, अंबेर, विद्याधर नगर, लाडपुरा, गंगानगर, नवान, रामगढ़ मंडी, फतेहपुर, धारियावाड, खान्दर, केशोरायपाटन, पिंडवाडा आबू, नसीराबाद, बायतु, श्रीमाधोपुर और हिंडोन शामिल है, इन सभी सीटों पर भाजपा को फायदा पहुंच सकता है। 

अशोक गहलौत के नेतत्व में 90 सीटों पर फायदा, 19 सीटों का नुकसान संभव

एप का सर्वे बताता है कि अगर अशोक गहलौत को मुख्यमंत्री पद के लिए आगे लाया जाता है तो कांग्रेस पार्टी को 90 सीटों पर फायदा हो सकता है, जबकि 19 सीटों पर नुकसान संभावित है। इनमें बगरु, केकड़ी, देवली-उनियारा, नसीराबाद, भीलवाड़ा, छबडा, लालसोट, कोटा साउथ, सवाई माधोपुर, निम्बाहेडा, दौसा, सिवाना, लक्ष्मणगढ़, परबतसर, भीम, सिकराय, पुष्कर, धोद और किशनगढ़ विधानसभा क्षेत्र शामिल है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें