राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में गिरफ्तार सोनम रघुवंशी और चार अन्य आरोपियों के लिए डॉक्टरों की सलाह पर विशेष डाइट की व्यवस्था की है। डॉक्टर के परामर्श के बाद आरोपियों को अलग खाना उपलब्ध कराया जा रहा है।
मेघालय पुलिस ने राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में गिरफ्तार सोनम रघुवंशी और चार अन्य आरोपियों के लिए डॉक्टरों की सलाह पर विशेष डाइट की व्यवस्था की है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक इन सभी आरोपियों की खानपान की आदतें पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश समुदायों से अलग हैं, जिसे ध्यान में रखते हुए विशेष व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा, इनके लिए विशेष रूप से सामान्य उत्तर भारतीय भोजन की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि सोनम को साधारण घरेलू खाना जैसे खिचड़ी, उबली सब्जियां और फल दिए जा रहे हैं, जबकि अन्य आरोपियों की डाइट भी डॉक्टरों की सिफारिश के अनुसार तय की गई है। हिरासत के दौरान सभी आरोपियों को नियमित रूप से हल्का, सुपाच्य और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है ताकि लंबी पूछताछ के दौरान उनकी तबीयत खराब न हो।
अधिकारी ने यह भी बताया कि सभी आरोपी आमतौर पर शांत बने हुए हैं। पुलिस ने इनके कपड़ों और अन्य जरूरतों का भी इंतजाम किया है। सभी आरोपियों की आवश्यक मेडिकल जांच कराई जा चुकी है और फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि सोनम को साधारण घरेलू खाना जैसे खिचड़ी, उबली सब्जियां और फल दिए जा रहे हैं, जबकि अन्य आरोपियों की डाइट भी डॉक्टरों की सिफारिश के अनुसार तय की गई है। पुलिस यह सुनिश्चित कर रही है कि जांच प्रक्रिया के दौरान किसी की भी स्वास्थ्य स्थिति बाधा न बने।