फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र : मनसे के कार्यकर्ताओं ने अमेजन के दफ्तरों में फिर की तोड़फोड़

Fri, 25 Dec 2020 10:00 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।
विज्ञापन
रैलियों में लैपटॉप के जरिए प्रजेंटेशन देते राज ठाकरे - फोटो : Social Media
विज्ञापन

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को मुंबई स्थित ऑनलाइन मार्केटिंग कंपनी अमेजन के कार्यालय में तोड़फोड़ की है। बता दें कि मनसे अमेजन की एप में मराठी भाषा को शामिल करने की मांग कर रही है। खास बात ये है कि अमेजन विवाद मामले में दिंडोशी कोर्ट ने गुरुवार को ही महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) अध्यक्ष राज ठाकरे को नोटिस भेजकर 5 जनवरी से पहले अदालत में हाजिर होने का आदेश दिया है।

विज्ञापन


'नो मराठी, नो अमेजन'
मनसे कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को मुंबई में अमेजन के ऑफिस में घुसकर तोड़फोड़ की। मुंबई पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। पुणे में भी मनसे कार्यकर्ता 'नो मराठी, नो अमेजन' की मांग पर आक्रमक हो गए। इस बीच, मनसे के एक कार्यकर्ता ने कहा कि अगर राज्य में ऑनलाइन व्यवसाय करना है, तो मराठी भाषा में ही ऑनलाइन जानकारी दी जानी चाहिए, जिससे महाराष्ट्र के मराठी लोगों के लिए पढ़ना और ऑर्डर करना आसान हो।

कार्यकर्ता ने कहा कि अमेजन के मुकदमा दाखिल करने के बाद जो नोटिस एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे को भेजा गया है, वो गैरकानूनी है और अमेजन को मराठी भाषा में ऑनलाइन जानकारी पोर्टल पर देनी ही पड़ेगी, नहीं तो जिस तरह पुणे के कोंढवा इलाके में अमेजन के ऑफिस में तोड़फोड़ हुई, वैसी ही तोड़फोड़ अन्य जगह भी देखने को मिलेगी।
विज्ञापन


क्या है विवाद
अमेजन ने मनसे और उसके समर्थकों के खिलाफ दीवानी मुकदमा दायर किया है। मुकदमे के अनुसार मनसे ने कथित तौर पर धमकी दी थी कि अगर मराठी को अपने मोबाइल एप्लीकेशन या वेबसाइट पर पसंदीदा भाषाओं में से एक के रूप में शामिल नहीं किया गया तो वह मुंबई में उसकी सेवाओं को अवरुद्ध कर देंगे। मनसे का कहना था कि मराठी का विकल्प मिलने से मराठी बोलने वाले लोगों को सुविधा होगी और वह आसानी से अपनी जरूरत की सामग्री वेबसाइट पर बुक कर सकेंगे। हालांकि अमेजन की तरफ से कोई जवाब नहीं मिलने के बाद मनसे ने उसके विरोध में मुहिम छेड़ दी थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें