फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात चुनाव: राज ठाकरे बोले- BJP 150 सीटें जीती तो ये होगा 'EVM का जादू'

Sun, 29 Oct 2017 09:15 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
विज्ञापन
राज ठाकरे
विज्ञापन
महाराष्ट्र नव निर्माण (MNS) के मुखिया राज ठाकरे ने कहा कि गुजारत में होने वाले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की हार हो सकती है और अगर पार्टी 150 से ज्यादा सीटें जीत भी गई तो इसे ईवीएम का 'जादू' माना जाएगा।
विज्ञापन


एनडीटीवी की खबर के मुताबिक, ठाकरे ने कहा कि उन्होंने मोदी की रैलियों के कुछ वीडियोज देखें जिसमें लोग भाषण पूरा सुने बिना ही जा रहे थे, ऐसा पहले कभी नहीं हुआ था।

मुंबई में फिर शुरू हुई राज ठाकरे की गुंडागर्दी, फेरीवालों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

MNS मुखिया ने आरोप लगाया कि भाजपा ने चुनाव आयोग पर काफी दबाव बनाया हुआ था जिसके चलते उन्होंने गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान में देरी की। चुनाव की तारीखों में देरी के लिए कांग्रेस ने भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा था।
विज्ञापन


ठाकरे ने 2014 लोकसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि उस वक्त मोदी को जीत दिलवाने में पचास प्रतिशत योगदान कांग्रेस और राहुल गांधी ने अपने भाषणों से दिया था।

गुजरात चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है, वहां की 182 सीटों पर 9 और 14 दिसंबर को वोटिंग होगी जिसके नतीजे 18 दिसंबर को हिमाचल चुनाव के नतीजों के साथ ही आएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें