फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेवकूफ हैं सलमान खान, पाकिस्तान जाएं और वहीं काम करें : राज ठाकरे

Sun, 02 Oct 2016 02:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुंबई
विज्ञापन
- फोटो : Getty Images
विज्ञापन
पाकिस्तानी कलाकारों के बचाव में उतरे अभिनेता सलमान खान बुरी तरह घिर गए हैं। मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे ने कहा है कि सलमान खान बेवकूफ हैं और उन्हें केवल शूटिंग में ही मुंह खोलना चाहिए। ठाकरे ने कहा यदि उन्हें दिक्कत है तो पाकिस्तान चले जाएं और वहीं जाकर काम करें। उन्हें देश की नहीं, बल्कि पाकिस्तान में अपनी फिल्म के अच्छे कारोबार की चिंता है। उधर, शिव सेना ने सलीम खान को सलमान को घर में बंद रखने की नसीहत दी है।
विज्ञापन


मुंबई में शनिवार को पत्रकार वार्ता में राज ठाकरे ने कहा कि यदि पाकिस्तानी कलाकारों से इतना प्रेम है, तो वह वहीं जाकर फिल्म बनाएं और वहीं रिलीज करें। पाकिस्तान के प्रति प्रेम व हमदर्दी दिखाने वाले कलाकारों और निर्माताओं की फिल्मों का जब तक बहिष्कार नहीं होगा तब तक ये नहीं सुधरेंगे। राज ने कहा कि सलमान को फिल्मों में जो गोलियां लगती हैं, वो नकली होती हैं। लेकिन, सीमा पर जवान जो गोलियां खाते हैं, वह असली होती हैं।

राज ने कहा कि पाकिस्तान से सिर्फ आतंकी आते हैं। ये लोग फिल्मों में काम करने के बहाने यहां की जासूसी करते हैं। गौरतलब है कि शुक्रवार को एक कार्यक्रम में सलमान ने कहा था कि पाकिस्तान से आए ये लोग कलाकार हैं, कोई आतंकी नहीं। उधर शिवसेना सांसद संजय राऊत ने भी कहा है कि सलीम खान अपने बेटे सलमान को घर में बंद रखें तो ही अच्छा है, क्योंकि वह कुछ भी बोलते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें