सुप्रीम कोर्ट-हाईकोर्ट के जजों के वेतन बढ़ोतरी का फिलहाल कोई प्रस्ताव नहीं
दूसरी ओर गुरुवार को राज्यसभा में कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के जजों के वेतन में बढ़ोतरी पर बात की। उन्होंने एक लिखित जवाब में बताया कि सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के जजों के वेतन और भत्ते बढ़ाने का फिलहाल कोई प्रस्ताव नहीं है। उन्होंने कहा कि 2017 में आखिरी बार जजों के वेतन, भत्ते और पेंशन में बढ़ोतरी की गई थी, और अब इस बारे में कोई नया प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है।
जजों के वर्तमान वेतन का किया जिक्र
साथ ही उन्होंने जजों के वतन पर जोर देते हुए बताया कि सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के जजों के वेतन और भत्ते संबंधित कानूनों के तहत निर्धारित हैं। सुप्रीम कोर्ट जजों का वेतन 2.80 लाख रुपये प्रति माह है, जबकि हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीशों को 2.50 लाख रुपये और अन्य जजों को 2.25 लाख रुपये प्रति माह मिलते हैं। इसके अलावा, केंद्र सरकार ने हाल ही में यह घोषणा की थी कि वह 8वें वेतन आयोग का गठन करेगी।