फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Op Sindoor: 'देश की संप्रभुता को चुनौती देने वालों को बख्शा नहीं जाएगा', वर्षगांठ पर बोलीं राष्ट्रपति मुर्मू

Thu, 07 May 2026 08:55 AM IST
Riya Dubey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ पर राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि यह अभियान आतंकवाद के खिलाफ भारत के मजबूत संकल्प और सैन्य शक्ति का प्रतीक है। वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने सेना के बेहतरीन तालमेल, सटीक कार्रवाई और भारत की बढ़ती सैन्य ताकत को दुनिया के सामने दिखाया है।
विज्ञापन
ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ पर बोलीं राष्ट्रपति - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर आतंकवाद और देश की संप्रभुता को चुनौती देने वाली ताकतों के खिलाफ भारत के अटूट संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस मिशन की बड़ी सफलता भारतीय सशस्त्र बलों के साहस, संकल्प और पेशेवर क्षमता को दर्शाती है। राष्ट्रपति ने कहा कि पहलगाम में हुए बर्बर आतंकी हमले का भारतीय सेना ने सटीक और कड़ा जवाब दिया। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि भारत को धमकाने की कोशिश करने वालों को पता होना चाहिए कि देश सतर्क, एकजुट और मजबूती से जवाब देने के लिए तैयार है। राष्ट्रपति ने देश की ओर से सैनिकों की वीरता, बलिदान और समर्पण को सलाम किया।
विज्ञापन


राजनाथ सिंह ने समर्पण को किया नमन

इस अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय सशस्त्र बलों के साहस, बलिदान और समर्पण को नमन किया। उन्होंने कहा कि इस अभियान के दौरान सेना के जवानों ने जिस अद्वितीय सटीकता, बेहतरीन तालमेल और तीनों सेनाओं के बीच मजबूत समन्वय का प्रदर्शन किया, वह आधुनिक सैन्य अभियानों के लिए एक नया मानक बन गया है।

हर चुनौती से निपटने को तैयार हैं हमारे जवान

रक्षा मंत्री ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर राष्ट्रीय संकल्प, तैयारी और सैन्य क्षमता का शक्तिशाली प्रतीक है। यह अभियान दिखाता है कि भारतीय सशस्त्र बल हर चुनौतीपूर्ण परिस्थिति में निर्णायक कार्रवाई के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

ऑपरेशन सिंदूर बना सैन्य ताकत और आत्मनिर्भर भारत का प्रतीक

उन्होंने यह भी कहा कि ऑपरेशन सिंदूर भारत के आत्मनिर्भरता अभियान की दिशा में लगातार बढ़ते कदमों का प्रमाण है। रक्षा क्षेत्र में स्वदेशी क्षमता और तकनीक के बढ़ते उपयोग ने देश की सैन्य ताकत और लचीलापन दोनों को मजबूत किया है। रक्षा मंत्री ने इससे संबंधित 59 सेकंड का वीडियो भी शेयर किया है।  इस वीडियो में उन्होंने चेतावनी दी है कि भारत आतंकवाद के खिलाफ जब भी कोई कार्रवाई करेगा तो आतंकवादियों और उनके आकाओं की सरहद पार की जमीन भी सुरक्षित नहीं रहेगी। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

ऑपरेशन सिंदूर के हुए आज एक साल

भारत की तरफ से पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को तबाह करने के लिए चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर को शुरू हुए आज एक साल हो गए हैं। 22 अप्रैल 2025 को जब पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हुई थी तो पाकिस्तान की इस नापाक साजिश और उसकी हरकतों को भारत ने यूं ही नजरअंदाज नहीं किया, बल्कि एक बार फिर पाकिस्तान में घुसकर कई आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया। 7 मई की तड़के सुबह भारत ने ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया। भारतीय बलों ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में मौजूद नौ आतंकी प्रशिक्षण शिविरों पर सटीक एयरस्ट्राइक की। इसमें कई आतंकी मारे गए और आतंकी ढांचों को तबाह कर दिया गया। भारत के इन हमलों में 100 से ज्यादा आतंकी भी मारे गए थे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें