फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले 48 घंटों में देश के इन हिस्सों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, है तेज बारिश की संभावना

Sun, 13 Dec 2020 09:05 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
तेज बारिश की संभावना - फोटो : ANI
विज्ञापन

देश के इन राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले चार-पांच दिनों के दौरान देश के कुछ राज्यों व शहरों में बारिश की संभावना है। वहीं, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है जो कि ठिठुरन को और बढ़ाएगी।

विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली, राजस्थान और मध्यप्रदेश सहित कई राज्यों में अगले दो दिन में बारिश के आसार हैं। वहीं यूपी, बिहार में 15-16 दिसंबर को बारिश हो सकती है। इसके अलावा ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बारिश व सर्दी का असर बने रहने की संभावना है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली और उत्तराखंड में भी बारिश व ठंड रहेगी। 


वहीं, 16 और 17 दिसंबर को तमिलनाडु, पुड्डुचेरी, कराईकल और केरल के आस पास के क्षेत्रों में भी बारिश की संभावना है। इससे यहां के इलाकों में और ज्यादा ठंड बढ़ सकती हैं। राजस्थान में 15 दिसंबर के बाद पारा 4 डिग्री तक गिरेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें