फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई सहित यूपी के इन जिलों में चंद घंटों में होगी बारिश, यहां बिजली गिरने की आशंका

Tue, 25 Jun 2019 01:32 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
बारिश - फोटो : PTI
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, अमेठी, अयोध्या, रायबरेली और आसपास के जिलों के लिए आज का दिन खुशगवार होने वाला है। अगले कुछ घंटों में बारिश दस्तक दे सकती है। मौसम विभाग द्वारा जारी की गई सूचना के मुताबिक इन जिलों में तीन से चार बजे के बीच बारिश होने की संभावना है। साथ ही बिजली गिरने की भी आशंका जाहिर की गई है।
विज्ञापन

 

भारतीय मौसम विभाग ने अनुसार आज मुंबई में बारिश होगी। यह बारिश पूरे महाराष्ट्र में होने की संभावना जताई गई है। आपको बता दें कि इससे पहले सोमवार को मौसम विभाग ने महाराष्ट्र में भारी बारिश की संभावना को लेकर अलर्ट जारी किया था।

देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए थे। दोपहर बाद तेज हवाओं के साथ घने बादल छाने के कारण न केवल मौसम सुहावना हुआ था बल्कि तापमान भी लुढ़ककर 35.4 डिग्री पहुंच गया था। आज के लिए मौसम विभाग के मध्यम दर्जे की बारिश की आशंका जाहिर की है। इस दौरान 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है वहीं यूपी के कई जिलों में सोमवार को झमाझम बारिश हुई।
विज्ञापन



मुंबई मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून मध्य अरब सागर, कोंकण और मध्य महाराष्ट्र की ओर बढ़ चुका है। साथ ही उत्तर अरब सागर, दक्षिणी गुजरात और मध्य प्रदेश के कुछ भागों में जल्द ही दस्तक दे सकता है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें