फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं आफत, तो कहीं राहत: ओडिशा में 48 घंटे के अंदर भारी बारिश का अलर्ट, बंगाल और दिल्ली-NCR कैसा रहेगा मौसम?

Sat, 29 Aug 2026 11:09 PM IST
शिवम गर्ग आईएएनएस, नई दिल्ली

सार

ओडिशा में अगले 48 घंटे बेहद भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिम बंगाल में ऑरेंज अलर्ट है, जबकि उत्तराखंड समेत हिमालयी इलाकों में अगले 6-7 दिन बारिश का दौर जारी रह सकता है। दिल्ली-NCR को फिलहाल भारी बारिश से राहत की उम्मीद है।
विज्ञापन
किस प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम? - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज फिर बदलता नजर आ रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने ओडिशा में अगले 48 घंटे के दौरान बेहद भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं पश्चिम बंगाल और हिमालयी क्षेत्रों में भी भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है। दूसरी ओर, दिल्ली-एनसीआर में फिलहाल भारी बारिश से राहत मिलने की संभावना है।

ओडिशा में क्यों जारी हुआ रेड अलर्ट?

आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार के मुताबिक, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के ऊपर इस समय कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके प्रभाव से पूर्वी भारत के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां तेज हो सकती हैं। उन्होंने बताया कि ओडिशा में अगले 48 घंटों के दौरान अत्यधिक भारी बारिश की आशंका है। मौसम की गंभीर स्थिति को देखते हुए राज्य के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।

पश्चिम बंगाल में कैसा रहेगा मौसम?

पश्चिम बंगाल में भी भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से राज्य के कई हिस्सों में बारिश बढ़ने की संभावना है। अलीपुर मौसम विभाग के मौसम विज्ञानी सौरिश बंद्योपाध्याय ने बताया कि रविवार को राज्य के कई इलाकों में बहुत ज्यादा बारिश होने की चेतावनी है।

हिमालयी इलाकों में कितने दिन बारिश का अनुमान?

मौसम विभाग के अनुसार, हिमालयी क्षेत्रों में आने वाले दिनों में बारिश का दौर जारी रह सकता है। डॉ. नरेश कुमार ने बताया कि उत्तराखंड समेत हिमालयी इलाकों में अगले छह से सात दिनों तक अत्यधिक बारिश होने की संभावना है। पहाड़ी क्षेत्रों में लंबे समय तक भारी बारिश के कारण भूस्खलन, अचानक बाढ़ और सड़क संपर्क प्रभावित होने का खतरा बढ़ सकता है।

दिल्ली-NCR को कब तक राहत?

दिल्ली-एनसीआर के लिए फिलहाल मौसम अपेक्षाकृत राहत भरा रहने का अनुमान है। आईएमडी के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में अगले दो से तीन दिनों तक भारी बारिश की संभावना नहीं है। इस दौरान दिल्ली-एनसीआर में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की उम्मीद है। यानी पूर्वी भारत और हिमालयी इलाकों में बारिश का दौर जारी रहने के बीच राजधानी क्षेत्र में फिलहाल लोगों को भारी बारिश से राहत मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें