फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी के फर्जी विज्ञापन देने वाली एजेंसी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगा रेलवे

Tue, 11 Aug 2020 03:04 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पीयूष गोयल - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
रेलवे में 5000 पदों पर भर्ती का फर्जी विज्ञापन हुआ था जारी
विज्ञापन

रेलवे ने एक निजी एजेंसी के खिलाफ 5000 पदों पर भर्ती का फर्जी विज्ञापन जारी करने के मामले में सख्त कदम उठाते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। देश के प्रमुख अखबारों में 8 अगस्त को छपे इस विज्ञापन में उम्मीदवारों से आठ अलग अलग श्रेणियों में 5285 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। रेल मंत्रालय ने इस विज्ञापन को पूरी तरह फर्जी करार देते हुए कहा कि रेलवे में भर्ती के लिए कोई भी विज्ञापन सिर्फ और सिर्फ भारतीय रेलवे द्वारा जारी किया जाता है। इसके लिए किसी भी निजी एजेंसी को ठेका नहीं दिया गया है।
विज्ञापन

मंत्रालय ने आवेदकों से सजग रहने को कहा है। मंत्रालय ने कहा, हमें मालूम हुआ है कि एवेस्ट्रन इंफोटेक नाम की एक एजेंसी ने यह विज्ञापन जारी किया है। जिसमें 11 साल के अनुबंध पर 5285 पदों पर नौकरी देने का जिक्र है। आवेदकों से 750 रुपये का ऑनलाइन शुल्क मांगा गया है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 सितंबर 2020 दी गई है। यह विज्ञापन पूरी तरह गैरकानूनी है। मंत्रालय ने कहा कि विज्ञापन जारी करने वाली एजेंसी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मंत्रालय ने साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि समूह ‘ग’ और समूह ‘घ’ के पदों के लिए भर्ती 21 रेलवे भर्ती बोर्ड के द्वारा किया जाएगा। साथ ही सभी भर्तियों के लिए विज्ञापन रोजगार समाचार पत्र में जारी किया गया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें