फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railways: रेलवे 58,642 रिक्त पदों पर लोगों को देगा जॉब, लोकसभा में रेल मंत्री ने नौकरी देने बताया ये प्लान

Wed, 11 Dec 2024 07:36 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Lok Sabha: लोकसभा में रेल मंत्री ने कहा कि, कांग्रेस की यूपीए सरकार के समय 4,11,000 लोगों को रेलवे में नौकरी मिली थी, जबकि मोदी सरकार में 5,02,000 युवाओं की भर्ती रेलवे में की गई है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार को रेलवे में युवाओं को अधिक से अधिक अवसर देने के लिए भारतीय रेलवे प्रतिबद्ध है। बुधवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि 58,642 रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। रेल मंत्री वैष्णव ने बात लोकसभा में रेल (संशोधन) विधेयक, 2024 पर सदन में हुई चर्चा का जवाब देते हुए कही।
विज्ञापन


लोकसभा में रेल मंत्री ने कहा कि, कांग्रेस की यूपीए सरकार के समय 4,11,000 लोगों को रेलवे में नौकरी मिली थी, जबकि मोदी सरकार में 5,02,000 युवाओं की भर्ती रेलवे में की गई है। रेलवे में 58,642 रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। केंद्र की मोदी सरकार में रेलवे नौजवानों को अधिक से अधिक अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध है।

देश में रेलवे भर्ती परीक्षाओं का जिक्र करते हुए रेल मंत्री ने कहा कि, बिना किसी प्रश्न पत्र लीक की शिकायत के सुगमता से ये परीक्षाएं हो रही हैं। दशकों पुरानी मांग के अनुरूप वार्षिक कैलेंडर के हिसाब से भर्ती होती है। रेल मंत्री के अनुसार, इस सरकार से पहले रेलवे का बजट 25-30 हजार करोड़ रुपये का होता था, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में उसे बढ़ाकर 2.52 लाख करोड़ रुपये किया गया है।
विज्ञापन


रेलमंत्री ने कहा कि, इन 10 वर्षों में 31 हजार किलोमीटर नई पटरियां बिछाई गई हैं। 15 हजार किलोमीटर रेलवे पटरियों पर रेल सुरक्षा प्रणाली कवच का काम हुआ है। जो काम समृद्ध देशों में 20 साल में हुआ है, वह भारत में पांच साल में हुआ है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें