अगर आप निकट भविष्य में सुपरफास्ट ट्रेनों से रेल यात्रा की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। रेलवे राजधानी, शताब्दी और दुरंतो ट्रेनों की खाली सीटों को डिस्काउंट पर बेचेगी। अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, यह स्कीम 15 दिसंबर से 31 मई के बीच ट्रायल के तौर पर चलाई जाएगी।
चार्ट बनने के बाद खाली बचीं सीटों को करीब 10 फीसदी छूट पर बेचा जाएगा। बताया गया है कि ये टिकट करंट काउंटर पर और साथ ही आईआरसीटीसी वेबसाइट पर ई-टिकटिंग पर उपलब्ध होंगे। ये ट्रेन के प्रस्थान समय से 30 मिनट पहले तक के लिए उपलब्ध होंगे।
9 सितंबर से राजधानी, शताब्दी और दुरंतो के टिकट फ्लेक्सी फेयर सिस्टम के बेचे जा रहे हैं।