फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशभर में 12 सितंबर से चलेंगी 80 नई ट्रेनें, 10 सितंबर से शुरू होगी बुकिंग, देखें पूरी लिस्ट

Sat, 05 Sep 2020 04:33 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
स्पेशल ट्रेन - फोटो : social media
विज्ञापन

रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष विनोद कुमार यादव ने शनिवार को बताया कि 12 सितंबर से 80 नई ट्रेने चलेंगी। इसके लिए आरक्षण 10 सितंबर से शुरू होगा। उन्होंने कहा कि ट्रेनों के संबंध में अधिसूचना दिन में बाद में जारी की जाएगी। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा, '80 नई विशेष ट्रेनें या 40 जोड़ी ट्रेनें 12 सितंबर से शुरू होंगी। इसके लिए आरक्षण 10 सितंबर से आरंभ होगा। ये ट्रेनें पहले से ही चल रही 230 ट्रेनों के अतिरिक्त होंगी।' यादव ने कहा कि रेलवे वर्तमान में संचालित सभी ट्रेनों की निगरानी कर पता लगाएगा कि किन ट्रेनों में प्रतीक्षा सूची लंबी है। 

रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष ने कहा, 'विशेष ट्रेन के लिए जब भी जरूरत होगी, जहां भी प्रतीक्षा सूची लंबी होगी, हम मूल ट्रेन के बाद उसी तरह की (क्लोन) ट्रेन चलाएंगे ताकि यात्री उसमें यात्रा कर सकें।' यादव ने यह भी कहा कि परीक्षा या अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए राज्यों से अनुरोध मिलने पर रेलवे ट्रेनों का परिचालन करेगा।
विज्ञापन













विज्ञापन

कोरोना काल में ट्रेनों में की गई कमी और आने वाले मुख्य त्यौहारों को देखते हुए भारतीय रेलवे फेस्टिव सीजन में स्पेशल ट्रेनें चलाने की योजना तैयार कर रहा था। आने वाले महीनों में दशहरा, दीवाली और छठ जैसे मुख्य त्यौहार हैं। इन मौकों पर ट्रेनों की मांग बढ़ जाती है, जिससे ट्रेनों में भारी भीड़ होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने 40 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है। 

रेलवे की दशहरा, दिवाली और छठ पूजा के लिए योजना
फिलहाल, ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट है। दशहरा, दिवाली और छठ के लिए ट्रेनों की भारी मांग है। इस मांग को पूरा करने के लिए रेलवे 80 स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। मुंबई, कोलकाता, लखनऊ, पटना, दिल्ली मार्ग पर स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। फिलहाल महारष्ट्र और पश्चिम बंगाल की राज्य सरकार से बातचीत जारी है। बता दें कि फिलहाल, रेलवे स्पेशल ट्रेनों के नाम पर 230 एक्सप्रेस ट्रेनें चला रही है, जिनमें 30 राजधानी भी शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें