फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railways: यात्रियों की बढ़ी परेशानी, ट्रेनों में टिकट नहीं, स्लीपर-AC में एंट्री बैन, स्पेशल में भी ये दिक्कत

Fri, 08 Nov 2024 05:47 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Indian Railways: भारतीय रेलवे ने भी छठ पूजा समाप्त हो जाने के बाद यात्रियों की वापसी और उससे उमड़ने वाली भीड़ को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला लिया है। रेलवे ने आठ नवंबर से अपने गृह क्षेत्रों में वापस जाने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए 500 से अधिक विशेष ट्रेन की व्यवस्था की है।
विज्ञापन
भारतीय रेलवे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिपावली के बाद छठ महापर्व का भी समापन हो गया है। 11 नवंबर से सरकारी, निजी कार्यालयों के अलावा सभी शैक्षणिक संस्थान खुलने है। ऐसे में त्योहार मानकर ट्रेनों से लौटने वालों का सिलसिला शुक्रवार से ही शुरु हो गया है। उत्तर प्रदेश, झारखंड और बिहार से राजधानी दिल्ली आने वाले ट्रेनों में वेटिंग बढ़ गई है। इसके अलावा दिल्ली से महाराष्ट्र, गुजरात, एमपी की तरफ जाने वाली ट्रेनों में भीड़ देखने को मिल रही है। यात्री परेशान है कि अब उनकी वापसी कैसे होगी? सबसे ज्यादा दिक्कत वेटिंग टिकट वाले मुसाफिरों को हो रही है। क्योंकि रेलवे ने वेटिंग टिकट पर स्लीपर, एसी कोच में एंट्री बैन कर दी है। वहीं, दूसरी तरफ ऐसे यात्रियों को जनरल कोच में भीड़ होने का टेंशन सता रहा है।

विज्ञापन


भारतीय रेलवे ने भी छठ पूजा समाप्त हो जाने के बाद यात्रियों की वापसी और उससे उमड़ने वाली भीड़ को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला लिया है। रेलवे ने आठ नवंबर से अपने गृह क्षेत्रों में वापस जाने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए 500 से अधिक विशेष ट्रेन की व्यवस्था की है। जानकारी के अनुसार छठ पूजा के दौरान 8 नवंबर को सूर्योदय के बाद यात्रियों की भीड़ बढ़ेगी, इसलिए उस दिन के लिए 164 विशेष ट्रेनों की व्यवस्था की गई है। इसके बाद 9 नवंबर के लिए 160, 10 नवंबर के लिए 161 और 11 नवंबर के लिए 155 विशेष ट्रेनों का आयोजन किया गया है ताकि यात्रियों को बिना किसी परेशानी के यात्रा करने का मौका मिल सके।

कन्फर्म वालों की मौज, वेटिंग वालों की बढ़ी टेंशन
दीपावली और छठ मना कर लौटने वाले उन यात्रियों की मौज है जिनके पास पहले से ही कंफर्म टिकट है। लेकिन मुसीबत ऐसे यात्रियों के लिए खड़ी हो गई है जिनके टिकट अभी भी वेटिंग में है। या वेटिंग में आ गए है। सबसे ज्यादा हालत खराब बिहार और झारखंड से राजधानी दिल्ली आने वाली ट्रेनों की है। इनमें लगभग सभी सीटें फुल हो गई है। इसके अलावा इन राज्यों से महाराष्ट्र और गुजरात की तरफ जाने वाली ट्रेनों में भी यात्रियों को सीट नहीं मिल रही है। सभी ट्रेनों में शुक्रवार,शनिवार और रविवार के लिए सीट नहीं है। मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों के अलावा सुपरफास्ट ट्रेन और प्रीमियम ट्रेनों में भी सीट  फुल है।  ऐसे ही हाल उत्तर प्रदेश से दिल्ली आने वाली और दिल्ली होकर एमपी, राजस्थान और गुजरात और महाराष्ट्र जाने वाली ट्रेनों के है।  
विज्ञापन


स्पेशल ट्रेनें बन रही परेशानी
दीपावली और छठ पूजा पर घर आने-जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे की ओर से अधिकांश राज्यों के लिए विशेष ट्रेनें शुरू की गई है। लेकिन ये ट्रेनें समय पर नहीं पहुंच रही है। इनमें सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी उठाना पड़ रही है। इनमें से कई ट्रेनें तो ऐसी है जो 10 से 12 घंटे तक देरी से यात्रियों को उनके गंतव्य पर पहुंचा रही है। इन ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों का आरोप है कि, रेलवे ने यात्रियों के लिए स्पेशल ट्रेन भले ही शुरु कर दी है। लेकिन इसमें किसी प्रकार कोई सुविधा नहीं है। टॉयलेट में पानी नहीं रहता है। वहीं पेंट्रीकार की सुविधा भी ट्रेनों में नहीं होती है। इसके अलावा एसी कोच में पंखे और एसी भी बंद हो जाते है। इससे यात्रियों की परेशानी और बढ़ जाती है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें