फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ने अन्य विभागों के कर्मियों की कोविड-19 जांच का खर्च माफ करने का फैसला किया

Sat, 01 May 2021 01:54 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • मंत्रालय ने कोविड-19 से संबंधित अस्पताल में ऐसे रोगियों को मुफ्त में भोजन की आपूर्ति करने का भी निर्णय लिया है
  • भारतीय रेलवे आगे रहकर अपने पूरे दमखम से कोविड-19 से लड़ रही है
विज्ञापन
कोरोना जांच - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे बोर्ड ने विभिन्न शिविरों में गैर-रेलवे कर्मियों की आरटी-पीसीआर जांच और रैपिड एंटीजन टेस्ट पर किए गए खर्च को माफ करने का फैसला किया है। मंत्रालय के एक बयान में यह जानकारी दी गई। साथ ही मंत्रालय ने कोविड-19 से संबंधित अस्पताल में ऐसे रोगियों को मुफ्त में भोजन की आपूर्ति करने का भी निर्णय लिया है।

विज्ञापन


रेलवे ने कहा, भारतीय रेलवे आगे रहकर अपने पूरे दमखम से कोविड-19 से लड़ रही है। इसमें रेलवे द्वारा आपूर्ति श्रृंखला को बनाए रखना और अर्थव्यवस्था के पहिये को घुमाते रहने से लेकर कोविड-19 देखभाल कोच उपलब्ध कराना, ऑक्सीजन एक्सप्रेस और यात्री गाड़ियों को इस मुश्किल समय में भी चलाते रहना शामिल हैं।
विज्ञापन


रेलवे ने कहा, महत्वपूर्ण चिकित्सा शुल्कों को माफ करना सभी के लिए स्वास्थ्य सेवा सुलभ बनाने की दिशा में एक कदम है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें