फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी पहल : रेलवे चलाएगा 'ऑक्सीजन एक्सप्रेस', रेल मंत्री गोयल बोले-ग्रीन कॉरिडोर बनेंगे

Sun, 18 Apr 2021 07:56 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • ऑक्सीजन की किल्लत के बाद रेलवे द्वारा यह महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है
  • इन ट्रेनों को सुनियोजित ढंग से चलाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाए जा रहे हैं
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में कोरोना की बेकाबू रफ्तार के कारण संक्रमित मरीजों की संख्या में बेतहाशा वृद्धि हो रही है। इस संकट में कहीं दवाई तो कहीं ऑक्सीजन की भारी किल्लत हो रही है, लेकिन इस बीच एक राहत की खबर भी आ रही है। दरअसल रेलवे ने लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन (LMO) और ऑक्सीजन सिलेंडरों को ले जाने के लिए ऑक्सीजन एक्सप्रेस (OXYGEN Express) चलाने की योजना बनाई है। 

विज्ञापन


ग्रीन कॉरिडोर बनाकर होगी आपूर्ति
रेल मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि आॅक्सीजन सिलिंडर्स या टैंकर का रेलवे परिवहन तो करेगा ही, बल्कि इन्हें जल्दी पहुंचाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर भी बनाए जाएंगे। एएनआई से चर्चा में रेल मंत्री ने यह बात कही। 



एक अधिकारी ने बताया कि अगले कुछ दिनों में वह देश भर में तरल मेडिकल ऑक्सीजन और ऑक्सीजन सिलेंडर का परिवहन करेगा। रेलवे के अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र से खाली टैंकर सोमवार को चलेंगे जो विशाखापत्तनम, जमशेदपुर, राउरकेला, बोकारो से ऑक्सीजन उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें