फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुविधा: मौसमी फल और सब्जियों से किसान ट्रेनों को जोड़ने पर विचार कर रहा रेल मंत्रालय

Mon, 28 Sep 2020 03:17 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सब्जी और फल - फोटो : Facebook
विज्ञापन

छोटे किसानों को फायदा पहुंचाने के लिए रेलवे मौसमी फल और सब्जियों की ढुलाई के लिए अपनी किसान ट्रेनों को जोड़ने की सोच रहा है। रेल मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने रविवार को यह बात कही।

विज्ञापन


इसके तहत दिसंबर और जनवरी के दौरान नागपुर और दिल्ली के बीच ऑरेंज या संतरा स्पेशल किसान ट्रेन और पंजाब से पश्चिम बंगाल के बीच कीनू स्पेशल ट्रेन चलाई जा सकती है। किसान रेल सेवाओं की शुरुआत पिछले महीने की गई थी और अब तक देशभर के बाजारों में 4100 टन सामान पहुंचाया जा चुका है।


अधिकारियों ने कहा कि वे अभी इसे अंतिम रूप दे रहे हैं लेकिन उन्हें मौसमी उत्पादों के लिए स्पेशल ट्रेनों के संचालन की व्यवहार्यता के बारे में जोनल रेलवे से फीडबैक मिला है। उन्होंने पहली स्पेशल ट्रेन ऑरेंज और कीनू की हो सकती हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि इन ट्रेनों का फायदा छोटे किसानों को मिले जो पूरी ट्रेन बुक करने में सक्षम नहीं हैं। वे अपने हिसाब से जगह बुक कर सकते हैं और इन सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।

आंकड़ों के मुताबिक, किसान रेल के जरिए सबसे कम सामान की बुकिंग 14 अगस्त को की गई। इस दिन नासिक से मुजफ्फरपुर के लिए तीन किलो अनार का पैकेट और मनमाड से खंडवा के लिए 17 दर्जन अंडों की थी।

मौजूदा समय में डवलाली-दानापुर, अनंतपुर-दिल्ली और यशवंतपुर-निजामुद्दीन के बीच तीन किसान ट्रेनों का संचालन हो रहा है। ये ट्रेनें 85 फीसदी क्षमता के साथ चल रही हैं।

ऑरेंज या संतरा और कीनू स्पेशल के अलावा आम स्पेशल (आंध्र प्रदेश से दिल्ली, अप्रैल से जून), प्याज स्पेशल (नासिक से दिल्ली, मार्च से दिसंबर), केला स्पेशल (जलगांव से दिल्ली, मार्च से दिसंबर) और चीकू स्पेशल (सूरत, वलसाड, नवसारी से दिल्ली, अप्रैल से नवंबर) चलाने का विचार है।    

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें