उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में 13 जनवरी से शुरू हो रहे महाकुंभ में भारतीय रेलवे आम लोगों को कमाई का मौका दे रहा है। बता दें कि, रेलवे ने महाकुंभ के दौरान तमाम स्थानीय रेलवे स्टेशन पर अस्थाई रूप में फूड स्टॉल खोलने का फैसला लिया है। जिसे लिए आप भी आवेदन कर सकते हैं।
संगम नगरी प्रयागराज में 13 जनवरी से महाकुंभ 2025 की शुरुआत होनी है। ऐसे में केंद्र और राज्य सरकार महाकुंभ की पुख्ता तैयारियों में जुटी है। इस बीच भारतीय रेलवे ने आम लोगों के लिए कमाई का शानदार मौका दिया है। रेलवे महाकुंभ के दौरान अस्थाई रूप में फूड स्टॉल खोलने का मौका दे रहा है, जिन लोगों के पास खानपान का अनुभव है, वे तुरंत रेलवे से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
अस्थाई रूप में फूड स्टॉल खोलने का फैसला
कुंभ के दौरान प्रयागराज के अलावा आसपास के तमाम स्टेशनों से लोगों का आवागमन बढ़ेगा। ऐसे में रेलवे ने यात्रियों को खानपान की सुविधा देने के लिए अस्थाई रूप में फूड स्टॉल खोलने का फैसला लिया गया है। जानकारी के अनुसार, उत्तर मध्य रेलवे झांसी डिवीजन में 11 जनवरी से 28 फरवरी 2025 के मध्य महाकुंभ मेला के दौरान कुल 24 दिनों के लिए चित्रकूट धाम कर्वी, शिवरामपुर, भरतकूप रेलवे स्टेशन में खानपान की अस्थाई फूड स्टॉल के लिए डिवीजन में कार्यरत सभी खानपान लाइसेंसी/03 वर्षों के खानपान का अनुभव रखने वाले आवेदन कर सकते हैं। Company/Partnership Firm/Individual/Sole proprietor firm से कोटेशन आमंत्रित किए गए हैं।
10 जनवरी तक आवेदन करने का मौका
इच्छुक आवेदक के कोटेशन सीलबन्द लिफाफे मे अपेक्षित मण्डल रेल प्रबंधक कार्यालय (वाणिज्य), उत्तर मध्य रेलवे, झांसी 284003 कार्यालय में रखे कोटेशन बॉक्स में 10 जनवरी को समय 2 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे और कोटेशन 10 जनवरी को ही 3 बजे खोले जाएंगे। लिफाफे के ऊपर आवेदनकर्ता को अपना नाम व पता, स्टेशन, स्टाल संख्या, जहां के लिए आवेदनकर्ता इच्छुक है, स्पष्ट रूप से अंकित करना अनिवार्य होगा। निर्धारित तिथि तथा समय के बाद प्राप्त कोटेशन पर विचार नहीं किया जायेगा।
विज्ञापन
कैसे और कहां करना होगा आवेदन?
आवेदक को प्रत्येक स्टाल के लिए अलग-अलग आवेदन-पत्र देना होगा। आवेदन का निर्धारित प्रारूप मण्डल रेल प्रबंधक (वाणिज्य), उत्तर मध्य रेलवे, झांसी से प्राप्त किया जा सकता हैं। आवेदन पत्र के लिए आवेदनकर्ता को निर्दिष्ट बयाना राशि बैंक ड्राफ्ट, राष्ट्रीय बैंक/शिड्यूल बैंक द्वारा जारी किया गया हो, जो वरिष्ठ मण्डल वित्त प्रबंधक, उत्तर मध्य रेलवे, झांसी के पक्ष में देय होगा या मुख्य बुकिंग पर्यवेक्षक वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी द्वारा जारी किया गया। मनी रसीद मूल रूप से कोटेशन/आवेदन के साथ संलग्न करना अनिवार्य होगा। उक्त के अभाव में आवेदन पत्र पर विचार नहीं किया जायेगा।