जानकारी के अनुसार, भारतीय रेलवे नई दिल्ली से श्रीनगर के बीच एक ऐसी ट्रेन चलाने पर विचार कर रहा है, जो सेंट्रली हीटेड होगी। यानी स्लीपर कोच में भी हीटर लगा होगा। यह ट्रेन 13 घंटे में दिल्ली-श्रीनगर की दूरी तय करेगी। अगले महीने इन ट्रेनों का उद्घाटन होने की उम्मीद है। हालांकि ट्रेन के द्वितीय श्रेणी के स्लीपर कोच में हीटर की सुविधा नहीं होगी।
पहली ट्रेन नई दिल्ली से श्रीनगर तक शुरू होगी। इसके शुरू होने से दिल्ली से श्रीनगर जाने वालों को यात्रियों को जम्मू से अलग ट्रेन नहीं बदलनी होगी। हालांकि जो नई ट्रेन चलेगी वह वंदे भारत ट्रेन नहीं। दिल्ली से श्रीनगर तक की दूरी यह ट्रेन 13 घंटे में पूरी करेगी। यह ट्रेन 359 मीटर ऊंचे चेनाब ब्रिज को पार करती हुई जाएगी।
जबकि दूसरी ट्रेन कटरा-बारामूला रूट के लिए चेयर सीटिंग के साथ वंद भारत लॉन्च की जाएगी। इसमें आठ कोच होंगे। इस ट्रेन की खासियत यह है कि ठंड से बचाने के लिए पानी की टंकियों के लिए सिलिकॉन हीटिंग पैड की व्यवस्था है। कश्मीर में ठंड की वजह से जब पारा माइनस में पहुंच जाता है तो लोको पायलट के सामने का शीशे पर बर्फ जम जाती है। इसके लिए भारतीय रेलवे में पहली बार फ्रंट ग्लास को स्पेशल एम्बेडेड हीटिंग एलिमेंट के साथ डिजाइन किया गया है, ताकि किसी भी परिस्थिति में पायलट कोच डिफ्रॉस्ट रहे।