फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway: त्योहार से वापस आने वाली भीड़ के लिए रेलवे ने तेज की तैयारी, 500 स्पेशल ट्रेन चलाने की बनाई योजना

Thu, 07 Nov 2024 12:46 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

छठ पूजा के पारण के दिन से वापस आने वाली भीड़ के लिए रेलवे ने अपनी तैयारी तेज कर ली है। जिसके लिए 8 नवंबर से यात्रियों की भीड़ को संभालने के लिए 500 से ज्यादा विशेष ट्रेनें चलाई जाने की योजना बनाई गई है।
विज्ञापन
ट्रेन (सांकेतिक तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्योहार के बाद आम तौर पर घर गांव से वापस आने के लिए लोगों की बड़ी भीड़ को संभालना रेलवे के लिए हमेशा से ही एक चुनौती के तौर पर रहा है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए इस साल रेलवे बोर्ड ने बुधवार को बताया कि छठ पूजा के बाद 8 नवंबर से घर लौटने वाले यात्रियों की भीड़ को संभालने के लिए 500 से ज्यादा विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। इसके साथ ही बोर्ड ने कहा कि समस्तीपुर, दानापुर और अन्य डिवीजनों से अतिरिक्त ट्रेनें चलाकर यात्रियों की बढ़ी हुई संख्या को समायोजित किया जाएगा। 
विज्ञापन


रेलवे की योजना
छठ के पारण के दिन से ही रेलवे ने अतरिक्त विशेष रेल की व्यवस्था तेज कर ली है। जानकारी के अनुसार छठ पूजा के दौरान 8 नवंबर को सूर्योदय के बाद यात्रियों की भीड़ बढ़ेगी, इसलिए उस दिन के लिए 164 विशेष ट्रेनों की व्यवस्था की गई है। इसके बाद 9 नवंबर के लिए 160, 10 नवंबर के लिए 161 और 11 नवंबर के लिए 155 विशेष ट्रेनों का आयोजन किया गया है ताकि यात्रियों को बिना किसी परेशानी के यात्रा करने का मौका मिल सके। 

एक दिन में 120 लाख यात्रियों ने की यात्रा
वहीं इस मामले में रेलवे बोर्ड ने यह भी बताया कि 4 नवंबर को भारतीय रेलवे ने एक ही दिन में रिकॉर्ड 120.72 लाख यात्रियों को यात्रा कराई, जो ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की संयुक्त आबादी से भी ज्यादा है। इसके अलावा, उपनगरीय ट्रेनों में भी 180 लाख यात्रियों ने सफर किया जो इस साल का सबसे बड़ा आंकड़ा था। 
विज्ञापन


बता दें कि 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक के त्योहारों के मौसम में यात्रा की बढ़ी हुई मांग को पूरा करने के लिए भारतीय रेलवे ने कुल 7,724 विशेष ट्रेनें चलाई हैं, जो पिछले साल के मुकाबले 73% ज्यादा हैं। इस बढ़ी हुई ट्रेन सेवाओं का उद्देश्य त्योहारों के दौरान यात्रियों को बिना किसी समस्या के उनके घर तक पहुंचाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें