फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway: रेलवे को मिला यात्रियों की भीड़ कंट्रोल करने का फॉर्मूला, अब देशभर के स्टेशनों पर लागू होगा यह मॉडल

Thu, 18 Dec 2025 03:00 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी डिजिटल ब्यूरो ,अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हाल ही में रेल मंत्री और रेल राज्य मंत्री ने देश के प्रमुख 76 रेलवे स्टेशनों पर बनाए जा रहे होल्डिंग एरिया की प्रगति की समीक्षा की थी। इस बैठक में यह साफ किया गया कि नई दिल्ली स्टेशन पर मिले सकारात्मक अनुभव को अब राष्ट्रीय स्तर पर दोहराया जाएगा। 
विज्ञापन
भारतीय रेल - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्योहारी सीजन के दौरान देशभर के रेलवे स्टेशनों पर उमड़ने वाली भीड़ से निटपने के लिए भारतीय रेलवे ने अहम कदम उठाया है। भारतीय रेलवे ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर होल्डिंग एरिया की सफल व्यवस्था के बाद इसी मॉडल को देश के अन्य बड़े शहरों के स्टेशनों पर इसे लागू करने का फैसला किया है। इस मामले में रेल मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि दिल्ली का मॉडल देशभर के अन्य रेलवे स्टेशनों पर अपनाए। जाए। ताकि त्योहारी सीजन के दौरान यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सके और भीड़ को नियंत्रित किया जा सके।

विज्ञापन


हाल ही में रेल मंत्री और रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने देश के प्रमुख 76 रेलवे स्टेशनों पर बनाए जा रहे होल्डिंग एरिया की प्रगति की समीक्षा की थी। इस बैठक में यह साफ किया गया कि नई दिल्ली स्टेशन पर मिले सकारात्मक अनुभव को अब राष्ट्रीय स्तर पर दोहराया जाएगा। दरअसल, राजधानी दिल्ली के रेलवे स्टेशन पर तैयार हुए स्थायी होल्डिंग एरिया ने दिवाली-छठ के दौरान यात्री की भीड़ को नियंत्रित करने में अहम भूमिका निभाई।

चार माह से भी कम समय में तैयार हुए इस होल्डिंग एरिया में यात्रियों के लिए कई सुविधाएं मुहैया करवाई गई है। राजधानी दिल्ली के होल्डिंग एरिया में यात्रियों बैठने की इंतजाम के अलावा टिकट लेने की अत्याधुनिक मशीनें, वाई-फाई, टायलेट्स भी बनाए गए है। इस केंद्र को केंद्र टिकटिंग, पोस्ट-टिकटिंग और प्री-टिकटिंग—तीन अलग-अलग जोन में बांटा गया है। जिससे यात्रियों की आवाजाही सुचारू बनी रहती है।
विज्ञापन


इस होल्डिंग एरिया को प्लेटफार्म नंबर वन के पास ही बनाया गया है। रेलवे त्योहारी सीजन में सभी स्पेशल ट्रेनों का संचालन यहीं करता है। यात्रियों को कतारबद्ध कर स्पेशल ट्रेन में बैठाया जाता है। रेलवे का मानना है कि होल्डिंग एरिया मॉडल से त्योहारों के दौरान होने वाली भगदड़ जैसी घटनाओं को रोका जा सकता है।

रेलवे का मानना है कि,देशभर में बनने वाले ये होल्डिंग एरिया मॉड्यूलर डिजाइन पर आधारित होंगे। सभी स्टेशनों पर उपलब्ध जगह और यात्रियों की जरूरतों को ध्यान में रखकर इसे तैयार किया जाएगा। इनमें यात्रियों के लिए टिकटिंग काउंटर, बैठने की जगह और पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध होंगी, साथ ही नियंत्रित प्रवेश व्यवस्था होगी। नियंत्रित प्रवेश व्यवस्था से भीड़ प्रबंधन को और मजबूत किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें