फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railways: जम्मू-श्रीनगर रूट पर फुल चल रही दोनों वंदे भारत, जल्द शुरू होगी तीसरी ट्रेन; ये होंगे ठहराव

Fri, 21 Aug 2026 07:34 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मौजूदा जम्मू तवी-श्रीनगर वंदे भारत के रास्ते में उधमपुर, कटरा, रियासी और बनिहाल चार स्टॉपेज हैं। ट्रेन जम्मू तवी से श्रीनगर की करीब 269 किमी की दूरी 4 घंटे 45 मिनट में तय करती है।

 
विज्ञापन
वंदे भारत एक्सप्रेस - फोटो : आईएनएस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय रेलवे जम्मू श्रीनगर के बीच तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू करने जा रहा है। यह ट्रेन उधमपुर होकर चलेगी। इससे जम्मू और श्रीनगर के बीच यात्रियों को एक और तेज ट्रेन का विकल्प मिलेगा। साथ ही इस रूट पर यात्री क्षमता भी बढ़ेगी। हालांकि, रेलवे ने अभी इस ट्रेन का अंतिम शेड्यूल और स्टॉपेज घोषित नहीं किए हैं। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया वेबसाइट एक्स पर लिखा, स्थानीय लोगों की मांग पर उधमपुर को नई वंदे भारत का स्टॉपेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि रेलवे मंत्रालय ने इस मांग को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है,तीसरी ट्रेन अगले माह नवरात्र के आसपास शुरू हो सकती है। नवरात्रि के अवसर पर वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ जाती है। ऐसे में रेलवे नवरात्र के सुअवसर पर सर्विस शुरू कर सकता है। जम्मू से कश्मीर जाने वाली वंदे भारत का ठहराव शहीद कैप्टन तुषार महाजन उधमपुर स्टेशन पर भी होगा। इस क्रम में ट्रेन जम्मू से चलकर उधमपुर, वैष्णो देवी कटड़ा और फिर सीधा श्रीनगर रुकेगी।

दरअसल, जम्मू-श्रीनगर रूट पर चल रही दोनों वंदे भारत ट्रेनों को यात्रियों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। दोनों ट्रेनें 6 जून 2025 को शुरू हुई थीं। शुरुआत में इनका संचालन श्री माता वैष्णो देवी कटरा से श्रीनगर के बीच होता था। इसके बाद 30 अप्रैल 2026 से इन्हें जम्मू तवी तक बढ़ा दिया गया। इससे जम्मू और श्रीनगर के बीच सीधी वंदे भारत सेवा शुरू हुई।
विज्ञापन


रेलवे के मुताबिक, शुरुआत से ही दोनों ट्रेनों में पूरी सीटें भर रही हैं। मांग को देखते हुए दोनों ट्रेनों में कोच की संख्या 16 से बढ़ाकर 20 कर दी गई है। मौजूदा जम्मू तवी-श्रीनगर वंदे भारत के रास्ते में उधमपुर, कटरा, रियासी और बनिहाल चार स्टॉपेज हैं। ट्रेन जम्मू तवी से श्रीनगर की करीब 269 किमी की दूरी 4 घंटे 45 मिनट में तय करती है। इससे दोनों क्षेत्रों के बीच सफर का समय कम हुआ है और कनेक्टिविटी बेहतर हुई है।

क्या होगी ट्रेन की टाइमिंग?
तीसरी वंदे भारत जम्मू तवी से सुबह 10:30 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन 11:30 बजे उधमपुर, 12:10 बजे कटड़ा पहुंचेगी। इसके बाद दोपहर 3:10 बजे श्रीनगर पहुंचेगी। जबकि वापसी में यह ट्रेन श्रीनगर से शाम 4 बजे चलेगी। यह शाम 6:55 बजे कटड़ा, 7:30 बजे उधमपुर और रात 8:40 बजे जम्मू तवी पहुंचेगी।

कितना होगा किराया?
जम्मू-श्रीनगर रूट पर अभी चल रही वंदे भारत ट्रेनों का किराया 855 से 1,780 रुपए के बीच है। तीसरी वंदे भारत का किराया भी इसी के आसपास रहने की संभावना है। मौजूदा ट्रेनों में 26401 वंदे भारत का एसी चेयर कार किराया 855 रुपए और एग्जीक्यूटिव क्लास का 1,585 रुपए है। वहीं 26403 वंदे भारत में एसी चेयर कार का किराया 1,020 रुपए और एग्जीक्यूटिव क्लास का 1,780 रुपए है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें